LIVE Sarkari Naukri 2021: कक्षा आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों के लिए निकली है बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
छत्तीसगढ़ डाकघर में 1137 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इन रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष होना अनिवार्य है। वहीं प्रोसेस सर्वर के पद पर आवेदन हेतु किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ एलएमवी (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस और 2 साल का ड्राइविंग अनुभव होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। वहीं प्रोसेस सर्वर के पद पर चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।