भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर 4 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है।
आईसीजी सहायक कमांडेंट अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल ड्यूटी के 40 पदों को भरा जाएगा। वहीं, तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) अधिकारियों के 10 पदों भर भर्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि आईसीजी की ये रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
पदों का विवरण
जनरल ड्यूटी - 40 पद
तकनीकी (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल) - 10 पद
प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB) में उपस्थित होने के लिए योग्य उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र 20 जुलाई से जारी
पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर ((PRSC) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां साइंटिस्ट, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर के पदों के लिए हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 5 है।
पीआरएससी भर्ती 2021 की रिक्तियों का विवरण
साइंटिस्ट- 1 पद
मल्टी टास्किंग एक्जीक्यूटिव- 1 पद
प्रोग्रामर - 1 पद
वेब एप्लिकेशन डेवलपर - 2 पद
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल/इंजीनियर ) पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के जरिए इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। असिस्टेंट कमांडेंट की कुल रिक्तियों की संख्या 25 है। सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 30 जून से होगी। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 29 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए 4 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुल 4362 कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की है। कुल रिक्तियों में 33 फीसदी भर्तियां महिलाओं की होगी। पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई में होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। लिखित परीक्षा 25 और 26 सितंबर को होगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन रिक्तियों के लिए अभी आवेदन की आखिरी तारीख जारी नहीं की गई है।