फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 Live: राजस्थान में सहायक सांख्यिकी अधिकारी और संगणक भर्ती को मंजूरी

Mon, 12 Jul 2021 07:36 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:35 PM, 12-Jul-2021

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एमपीपीएससी राज्य सेवा 2021 प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे अपने प्रवेश पत्र यहां आधिकारिक वेबसाइट – mppsc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

06:32 PM, 12-Jul-2021

राजस्थान में सहायक सांख्यिकी अधिकारी और संगणक भर्ती को मंजूरी

राजस्थान सरकार ने बहुप्रतीक्षित सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 218 व संगणक के 250 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके तहत, आर्थिक व सांख्यिकी, चिकित्सा व स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास व पंचायती राज, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित राज्य के विभिन्न विभागों में सांख्यिकी संवर्ग के लंबे समय से रिक्त पदों को भरा जा सकेगा।

05:59 PM, 12-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021: दसवीं और बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन

इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 400 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी।  

विज्ञापन
04:48 PM, 12-Jul-2021

Naukri 2021: 12 जुलाई तक करें कर्नाटक पुलिस भर्तियों के लिए आवेदन

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई कर दी गई है।

महत्वपूर्ण जानकारी
पदों की संख्या- 4000
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 25 मई
  • आवेदन की विस्तारित अंतिम तिथि- 12 जुलाई  
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 14 जुलाई

03:51 PM, 12-Jul-2021

उत्तराखंड : पटवारी - लेखपाल भर्ती के लिए होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की राजस्व उप निरीक्षक - पटवारी और राजस्व उप निरीक्षक - लेखपाल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। 60 मिनट में सात किलोमीटर दौड़ना होगा। आपकी सुविधा के लिए हिंदी में आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक दिया है।  

विज्ञापन
02:58 PM, 12-Jul-2021

सरकारी जाॅब : कर्नाटक पुलिस विभाग हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल के पदों की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

02:08 PM, 12-Jul-2021

जम्मू-कश्मीर : संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्तूबर को

वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। 

01:18 PM, 12-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आयोजित हो रही है भर्ती रैली

भारतीय सेना विभिन्न राज्यों में भर्ती रैली आयोजित कर रही है। आप भर्ती रैली में शामिल होने के लिए भारतीय सेना  की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना भर्ती मुख्यालय चेन्नई के तहत इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, विशाखापत्तनम में 16 अगस्त से 31 अगस्त  तक होने वाली वायजक भर्ती रैली का शेड्यूल जारी हो चुका है। उम्मीदवार 3 अगस्त तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड 9 अगस्त को जारी होंगे।

12:07 PM, 12-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: प्रिंसिपल पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग ने 10 जुलाई से प्रिंसिपल पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को फिर से खोल दिया है। अभ्यर्थी अब 29 जुलाई तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए शिक्षा निदेशालय, शिक्षा विभाग, दिल्ली सरकार के एनसीटी में कुल 363 प्रिंसिपल पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें से 208 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 155 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

11:04 AM, 12-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरियां, जल्द करें आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। जूनियर एसोसिएट्स पदों की परीक्षा कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित की गई है। यह परीक्षा शिलांग, अगरतला, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और नासिक केंद्रों में आयोजित होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, अभी परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं हुई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

10:13 AM, 12-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: कोल इंडिया में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

कोल इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार कोल इंडिया की आधिकारिक साइट Coalindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2021 तक है।

09:00 AM, 12-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: गेल इंडिया में निकली हैं बंपर रिक्तियां, आवेदन शुरू

गेल (इंडिया) लिमिटेड में बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां मैनेजर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर और ऑफिसर पदों के लिए निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए गेल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फौरन आवेदन कर सकते हैं। गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com है।

इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी https://gailonline.com/CRApplyingGail.html के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

कुल रिक्तियों की संख्या 220
गेल में निकली कुल रिक्तियों की संख्या 220 है। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
 

08:23 AM, 12-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लेक्चरर रिक्तियों के लिए करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने गवर्नमेंट आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के लिए लेक्चरर पदों की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 124 है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की इन लेक्चरर रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई रखी गई है। लेक्चरर फिजिक्स के 30 पद, लेक्चरर केमिस्ट्री के 26 पद, लेक्चरर बायोलॉजी के 33 और लेक्चरर मैथ के 35 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की जाएगी।

07:46 AM, 12-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: इसरो में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में नौकरियां निकली हैं। इसरो के अधीन विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने अंतरिक्ष भौतिकी में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। ये भर्तियां विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम की प्रयोगशाला (एसपीएल) के लिए हैं। इसरो वीएससीसी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2021 रखी गई है। आवेदन के लिए फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट  www.vssc.gov.in/VSSC/ पर है।

07:21 AM, 12-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरियां, 22 जुलाई तक करें आवेदन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के 14 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई  है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, सीएस एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए पीजीडीएम और एमसीए की डिग्री चाहिए। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए  iitk.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

07:16 AM, 12-Jul-2021

Naukri Live: राजस्थान में सहायक सांख्यिकी अधिकारी और संगणक भर्ती को मंजूरी

अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में कौन-कौन सी नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां amarujala.com पर आपको नई नौकरियों के बारे में बताया जा रहा है। नई नौकरियों की आवेदन तिथि से लेकर शैक्षणिक योग्यता एवं आवेदन की आखिरी तारीख तक के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें। सरकारी नौकरियों के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें