LIVE Sarkari Naukri 2021: बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग में निकली हैं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। नीचे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 96 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी
ग्रेजुएट अपरेंटिस- रु. 14,000
डिप्लोमा अपरेंटिस- रु. 12,000
ट्रेड अपरेंटिस- रु. 10,000
ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।
उत्तर रेलवे द्वारा अर्जेन्ट भर्ती निकाली गई है। सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति 6 से 7 मई 2021 के बीच आयोजित होने वाले वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन सुबह 8:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों और विधिवत भरे आवेदन पत्र को जमा करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की संविदा पर रखा जाएगा।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कोरोना संक्रमण के चलते मई माह में प्रस्तावित सभी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया है। आदेश के मुताबिक 21 और 22 मई को होने वाली सभी परीक्षाओं को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। अब आयोग द्वारा नई तारीखों का एलान परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले किया जाएगा।
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर और इंस्ट्रूमेंटेशन के 50 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। ध्यान रहे इसके लिए गेट 2021 क्वालिफाई करने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।