LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां निकालींं गईं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 10293 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आरआरबी ऑफिसर्स (स्केल 1) के 3876, आरआरबी ऑफिसर (स्केल 2 और 3) के 1283 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के 5134 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 8 जून 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 28 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।