फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: भारत सरकार की कंपनियों हो रही भर्तियां, यहां करें आवेदन

Thu, 08 Jul 2021 06:30 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: यूपीएससी ने बंपर नौकरियां निकालीं हैं। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत और सच्ची लगन के साथ-साथ आपको समय रहते सही अवसर की जानकारी होनी चाहिए। यही कारण है कि अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर सरकारी नौकरी की जानकारी के साथ ही पद, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथियों का भी पूरा विस्तृत विवरण देता है। पढ़िए...

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:26 PM, 08-Jul-2021

सरकारी नौकरी : दिल्ली विकास प्राधिकरण में रिक्तियां

राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी नौकरी तलाशने वालों के लिए अच्छा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में रिक्त दो उच्च स्तरीय पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
  1. निदेशक (वित्त) पद के लिए - 1 रिक्ति
  2. वित्तीय सलाहकार (आवास) पद के लिए - 1 रिक्ति
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत नियम और शर्तों के लिए डीडीए की वेबसाइट www.dda.org.in देखें।  

05:29 PM, 08-Jul-2021

Central Government Recruitment : कोल इंडिया लिमिटेड में नौकरियां 

भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में कई पदों पर भर्तियां शुरू हुई हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 08 है। 
  1. महाप्रबंधक (सीएस) ई-8 ग्रेड के लिए - 01 रिक्ति  
  2. मुख्य प्रबंधक (सीएस) ई -7 ग्रेड के लिए - 03 रिक्ति 
  3. वरिष्ठ प्रबंधक (सीएस) ई -6 ग्रेड के लिए - 04 रिक्ति
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए सीआईएल की वेबसाइट www.coalindia.in देखें।  

04:23 PM, 08-Jul-2021

सरकारी नौकरी : राष्ट्रीय महिला आयोग में भर्तियां

एनसीडब्ल्यू यानी राष्ट्रीय महिला आयोग में कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे http://ncw.nic.in/ पर जाएं।  

रिक्तियों की कुल संख्या - 09
  1. निजी सचिव के लिए - 06 पद
  2. अवर सचिव पद के लिए - 01 रिक्ति
  3. रिसर्च ऑफिसर पद के लिए - 01 रिक्ति
  4. असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के लिए - 01 पद

विज्ञापन
03:20 PM, 08-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE : इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • सिपाही - जनरल ड्यूटी (ऑल आर्म्स)
  • सिपाही टेक्निकल
  • सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट (एएमसी)
  • सिपाही क्लर्क/स्टोरी कीपर टेक्निकल
  • सिपाही ट्रेड्समैन (10वीं पास)
  • सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास)
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

02:23 PM, 08-Jul-2021

Sarkari Vacancy: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

  • भर्ती रैली आयोजित करने की तिथि - 6 सितंबर से 25 सितंबर 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 21 अगस्त (4 बजे से 9 बजे तक) 
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि - 22 अगस्त 2021 से 31 अगस्त 2021

विज्ञापन
01:11 PM, 08-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सितंबर में आयोजित होगी सेना भर्ती रैली

भारतीय सेना, पंजाब के युवाओं के जिउ 6 सितंबर से 25 सितंबर 2021 के बीच भर्ती रैली का आयोजन करने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की भर्ती सिपाही जीडी, सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही टेक्निकल, सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास व 10वीं पास) के पदों पर की जाएगी।

12:33 PM, 08-Jul-2021

Sarkari Jobs: स्नातक करने वाले कर सकते हैं आवेदन

कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि), या बीएससी (कृषि-उद्यान) की डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

11:33 AM, 08-Jul-2021

Govt Jobs: गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2002 और अनुसूचित क्षेत्र के 252 पदों पर होगी भर्ती

गैर - अनुसूचित क्षेत्र - 2002

  • सामान्य - 726
  • अन्य पिछड़ा वर्ग - 416
  • अनुसूचित जाति - 316
  • अनुसूचित जनजाति - 238
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 199
  • अति पिछड़ा वर्ग - 99
  • बारां जिले की सहरिया आदिम जाति - 8

अनुसूचित क्षेत्र - 252
  • सामान्य - 127
  • अनुसूचित जाति - 12
  • अनुसूचित जनजाति - 113

10:31 AM, 08-Jul-2021

सरकारी नौकरी: आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 जुलाई, 2021
  • परीक्षा की तिथि - 18 सितंबर, 2021

09:33 AM, 08-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आरएसएसबी ने 2254 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 2254 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2002 और अनुसूचित क्षेत्र के 252 पद शामिल हैं।

09:01 AM, 08-Jul-2021

Sarkari Jobs: कुल 600 अंकों की होती है परीक्षा

यूपीएससी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। लिखित परीक्षा 500 अंक और साक्षात्कार 100 अंक का होता है। इसमें दो लिखित परीक्षाएं होती हैं। दोनों परीक्षाएं 250-250 अंकों की होती है। प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए दो-दो घंटे का समय दिया जाता है। बता दें कि लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

08:29 AM, 08-Jul-2021

Sarkari Vacancy: 21 नवंबर को होगी परीक्षा

  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 27 जुलाई 2021
  • आवेदन वापस लेने की तिथि - 3 अगस्त 2021 से 9 अगस्त 2021
  • यूपीएससी कम्बाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2021 - 21 नवंबर 2021

07:58 AM, 08-Jul-2021

Govt Job: एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले कर सकते हैं आवेदन

यूपीएससी द्वारा निकालीं गईं भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का एमबीबीएस की लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों में पास होना अनिवार्य है। वहीं 1 अगस्त 2021 को आवेदकों की उम्र 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बता दें कि एमबीबीएस की अंतिम परीक्षा देने वाले या दे चुके अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

07:45 AM, 08-Jul-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • सेंट्रल हेल्थ सर्विस में जूनियर स्केल पोस्ट - 349
  • रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर - 300
  • पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 184 
  • एनडीएमसी में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 05

07:30 AM, 08-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE: भारत सरकार की कंपनियों हो रही भर्तियां, यहां करें आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कम्बाइंड कुल 838 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2021 के जरिए इन पदों पर आवेदको की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 27 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें