फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: बेरोजगार युवा ध्यान दें, कई सरकारी विभागों और कंपनियों में हो रही भर्ती

Fri, 02 Jul 2021 06:52 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: महामारी के दौरान हर व्यक्ति सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:58 PM, 02-Jul-2021

FCI AGM Admit Card 2021: परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

एफसीआई (FCI) यानी फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) के पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो एफसीआई एजीएम रिक्रूटमेंट परीक्षा 2021 के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एफसीआई अर्थात भारतीय खाद्य निगम की वेबसाइट का लिंक fci.gov.in है।

06:25 PM, 02-Jul-2021

एमडीएल भर्ती 2021 के लिए चयन प्रक्रिया

एमडीएल भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को उनके द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।  लिखित परीक्षा और अनुभव अंकों के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। ट्रेड टेस्ट के समय शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी। वहीं, अंतिम मेरिट सूची ऑनलाइन लिखित परीक्षा, अनुभव और ट्रेड टेस्ट के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

06:01 PM, 02-Jul-2021

एमडीएल भर्ती 2021 के तहत संभावित वेतनमान 

  • स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-वी) - 17,000- 64,360 रुपये
  • सेमी - स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-द्वितीय) - 13,200-49,910 रुपये
आयु सीमा : 01 जून, 2021 तक अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष और न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
05:32 PM, 02-Jul-2021

एमडीएल भर्ती 2021 : विस्तृत पात्रता मानदंड

एमडीएल भर्ती 2021 के विस्तृत पात्रता मानदंड जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mazagondock.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक भी दिया गया है। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 जुलाई, 2021 रखी गई है।
 

04:40 PM, 02-Jul-2021

एमडीएल भर्ती 2021 : विभिन्न ट्रेड के लिए कुल 1388 रिक्तियां

एमडीएल भर्ती 2021के तहत एसी सहित विभिन्न ट्रेड के लिए कुल 1388 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इनमें रेफ्रीजरेटर मैकेनिक, कंप्रेसर अटेंडेंट, चिपर ग्राइंडर, कम्पोजिट वेल्डर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, फिटर, स्टोर कीपर और अन्य पदों की नौकरियां शामिल हैं। उम्मीदवार जिन्होंने कक्षा 10वीं / 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनके पास संबंधित स्किल / ट्रेडों में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

विज्ञापन
03:25 PM, 02-Jul-2021

सरकारी नौकरी: एमडीएल ने 1388 पदों पर निकालीं है भर्तियां

एमडीएल यानी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1388 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। कक्षा 10वीं / 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थी एमडीएल की आधिकारिक वेबसाइट- mazagondock.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

02:24 PM, 02-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021: यह है आवेदन प्रक्रिया

  • अभ्यर्थियों को अपना नाम रजिस्ट्रर कराना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट में उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र की एक प्रति प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर उसमें आवश्यक जानकारी भरें।
  • आवेदन पत्र को स्कैन कर निम्नलिखित ई-मेल आईडी director@dl.drdo.in पर भेज दें।
  • स्कैन की गई प्रतियों के साथ-साथ कागजात और प्रमाणपत्रों को भी पीडीएफ प्रारूप में director@dl.drdo.in पर ईमेल करें।
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

01:18 PM, 02-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE: 4 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

डीआडीओ के विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया 19 जून, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 04 जुलाई, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि अधिसूचना 47 पदों के लिए जारी की गई थी, बाद में सात पदों के लिए अतिरिक्त विस्तार दिया गया है। 

12:17 PM, 02-Jul-2021

Sarkari Vacancy: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना स्टायपेंड

  • डिप्लोमा-इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और डिप्लोमा-मैकेनिकल इंजीनियर - 8000 रुपये प्रतिमाह
  • बीएससी-कंप्यूटर साइंस और बीएससी - पीसीएम - 9000 रुपये प्रतिमाह

11:21 AM, 02-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: डीआरडीओ के इन पदों पर करें आवेदन

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए एक वर्ष के लिए आवेदकों की भर्ती जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

10:13 AM, 02-Jul-2021

Sarkari Jobs: कौन कर सकता है आवेदन?

असम राइफल्स में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के तहत राइफल मैन / राइफल वूमैन के 131 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले इसके लिए योग्य होंगे। अभ्यर्थी का किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता / राष्ट्रीय प्रतियोगिता / अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट / राष्ट्रीय खेल / स्कूलों के लिए खेलों में भाग लेना अनिवार्य है। 

09:34 AM, 02-Jul-2021

Govt Jobs: असम राइफल्स के पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

असम राइफल्स ने पुरुषों के 75 और महिलाओं के 56 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती रैली 2021 का आयोजन किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें आवेदकों की आयु 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

09:02 AM, 02-Jul-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

आईजीएमसी के ट्रॉमा सेंटर में

  • प्रोफेसर - 2 (ऑर्थो और जनरल सर्जरी),
  • एसोसिएट प्रोफेसर - 2 (ऑर्थो- एनेस्थीसिया),
  • एसीस्टेंट प्रोफेसर - 6 (ऑर्थो,  एनेस्थीसिया, जनरल, न्यूरो),
  • सीनियर रेजिडेंट - 8 (ऑर्थो-जनरल- एनेस्थीसिया),
  • जेओए - 2,
  • सीनियर असिस्टेंट - 2,
  • वार्ड सिस्टर - 4,
  • स्टॉफ नर्स - 40,
  • रेडियोग्राफर - 4,
  • ओटीए - 10,
  • स्टोरकीपर - 1,
  • प्लास्टर असिस्टेंट - 2 
अन्य पदों की विस्तृत जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

08:33 AM, 02-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में निकलीं हैं बंपर भर्तियां

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 401 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि यह भर्तियां, आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल, नए ट्रामा सेंटर समेत चमियाना में खुलने वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के लिए निकालीं गई हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।

08:00 AM, 02-Jul-2021

Sarkari Jobs: चयनित आवेदको को मिलेगा 39 हजार रुपये तक का वेतन

साइंटिस्ट के पदों पर चयनित अभ्यर्थी को 15600 रुपये से लेकर 39100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। वहीं मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर पद पर चयनित अभ्यर्थी  को प्रतिमाह 35,000 रुपये बतौर वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

07:52 AM, 02-Jul-2021

Sarkari Vacancy: प्रोग्रामर व एप डेवलपर के लिए यह है योग्यता

वहीं प्रोग्रामर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/कंप्यूटर विज्ञान व इंजीनियरिंग में एमई/एमटेक या बीई./बीटेक/एमसीए/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। वेब एप्लीकेशन डेवलपर पद के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी की डिग्री धारक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

07:45 AM, 02-Jul-2021

Govt Job: यह है पीआरएससी के पदों पर आवेदन करने के लिए निर्धारित योग्यता

साइंटिस्ट पद के लिए आवेदकों के पास एमई, एमटेक व एमएससी में से कोई एक डिग्री होना अनिवार्य है। किसी भी विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक करने वाले अभ्यर्थी मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

07:39 AM, 02-Jul-2021

सरकारी नौकरी: पीआरएससी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • वेब एप्लिकेशन डेवलपर - 2 पद
  • साइंटिस्ट- 1 पद
  • मल्टी टास्किंग एक्जीक्यूटिव- 1 पद
  • प्रोग्रामर - 1 पद

07:30 AM, 02-Jul-2021

Govt Jobs LIVE: बेरोजगार ध्यान दें, कई सरकारी विभागों और कंपनियों में हो रही भर्ती

पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर (PRSC) ने साइंटिस्ट, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती कुल 5 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें