फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन

Mon, 31 May 2021 06:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है ऐसी 15 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा। सबको मौका मिलने से हमारा अभिप्राय है कि आठवीं पास से लेकर पीएचडी धारक हों या पहले से किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में कार्यरत कर्मचारी हों अथवा ऐसे विद्यार्थी जो अभी अध्ययन कर रहे हैं और सेना के विभिन्न अनुभागों और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप सभी तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं।
विज्ञापन
sarkari naukri live updates 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:30 PM, 31-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: यहां निकली हैं शिक्षकों की बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने शिक्षकों की बंपर भर्ती निकाली है। ये रिक्तियां इंग्लिश, बंगाली, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी विषयों में टीजीटी के लिए है। इस भर्ती से सरकारी स्कूलों में 5800 से ज्यादा शिक्षकों के पदों को भरा जाना है। इन रिक्तियों पर dsssbonline.nic.in के जरिए 4 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रखी गई है।

रिक्तियों का विवरण
टीजीटी (बंगाली) महिला- 1
टीजीटी (इंग्लिश) पुरुष- 1029
टीजीटी (इंग्लिश) महिला- 961
टीजीटी (उर्दू) पुरुष- 346
टीजीटी (उर्दू) महिला - 571
टीजीटी (संस्कृत) पुरुष - 866
टीजीटी (संस्कृत) महिला - 1159
टीजीटी (पंजाबी) पुरुष - 382
टीजीटी (पंजाबी) महिला - 492
 

05:28 PM, 31-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: ग्रामीण डाक सेवक की 2428 पदों की भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक महाराष्ट्र सर्किल में 2428 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 10 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक के पदों को भरा जाना है। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी appost.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

05:06 PM, 31-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्थगित की परीक्षा

अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एपीएसएसबी सीएचएसएल (APSSB CHSL) परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (10 + 2) परीक्षा 1 अगस्त को आयोजित होने वाली थी।लेकिन, अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस एपीएसएसबी की आधिकारिक साइट apssb.nic.in पर देख सकते हैं। यह परीक्षा अस्थाई रूप से अब 29 अगस्त को तय की गई है। हालांकि, यह तारीख टेंटेटिव है और इसे बदला भी जा सकता है। 

विज्ञापन
03:51 PM, 31-May-2021

सरकारी नौकरी: यूपी पुलिस के 1329 सब-इंस्पेक्टर एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन कल से

उत्तर प्रदेश पुलिस में 1329 सब-इंस्पेक्टर एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इन रिक्तियों के लिए कल से आवेदन शुरू करेगा। कुल रिक्तियों में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 295 पद, पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 624 पद और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 358 पद, सर्तकता अधिष्ठान यूपी लखनऊ में पुलिस उर निरीक्षक के 32 पद और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लिपिक के 20 पद शामिल हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे।

03:07 PM, 31-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है।

विज्ञापन
02:31 PM, 31-May-2021

सरकारी नौकरी: पीएसपीसीएल के 2000 से भी ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने 2632 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट लाइनमैन, रेवेन्यू ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, क्लर्क और असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। 31 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर pspcl.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

02:21 PM, 31-May-2021

Sarkari Vacancy: शिक्षक के इन पदों पर होंगी भर्तियां

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में शिक्षकों के इन पदों पर होंगी भर्तियां। 
  1. ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) - 1944 पद
  2. पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) - 1244 पद
  3. प्रिंसिपल - 175 पद
  4. वाइस प्रिंसिपल - 116 पद

01:11 PM, 31-May-2021

Sarkari Job 2021 : एकलव्य विद्यालयों के 3479 पदों पर कर सकते हैं आवेदन

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3479 शिक्षक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। किंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब 31 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

11:28 AM, 31-May-2021

सरकारी नौकरी: डीआरडीएल ने निकाली भर्तियां, मिलेंगे प्रति माह 31 हजार रुपये

रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कुल 10 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई है। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को डीआरडीएल 31 हजार रुपये से ज्यादा ग्रोस सैलरी देगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एचआरए भी दिया जाएगा। ये रिक्तियां तेलंगाना के हैदराबाद शहर के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

10:50 AM, 31-May-2021

Sarkari Naukri LIVE: वित्त मंत्रालय के 53 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें रजिस्ट्रार के 10, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 17 और रिकवरी ऑफिसर के 26 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 07 जून, 2021 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल सकती हैं। विस्तृत जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

10:22 AM, 31-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: यूपीपीआरपीबी के इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

पदों का विवरण  
कुल पद - 1329

पदनाम    उत्तर प्रदेश पुलिस    सतर्कता अधिष्ठान
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय)     295    32
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक)    624    20
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा)    358    -
कुल    1277    52

09:47 AM, 31-May-2021

Sarkari Job 2021: उप निरीक्षक के पदों पर करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 1329 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 29200 से 112400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  

09:03 AM, 31-May-2021

Govt Jobs: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 2850 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के 2850 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई, 2021 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

08:36 AM, 31-May-2021

Sarkari Naukri: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर जारी है भर्ती प्रक्रिया

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गेट 2021 स्कोर के आधार पर इन पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 21 मई, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक साइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

07:50 AM, 31-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सीबीआई ने निकाली हैं बंपर भर्तियां, 31 मई तक है आवेदन का मौका

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने आपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को बरन जिले में एफएलसीसी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India) की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

07:27 AM, 31-May-2021

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन

Sarkari Vacancy: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पदों पर साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, पटना ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक प्रोफेसर के 2, एसोसिएट प्रोफेसर के 6, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के 5 पदों को आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 02 जून, 2021 निर्धारित की गई है। वहीं साक्षात्कार 03 जून को आयोजित किए जाएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें