09:19 AM, 03-Jun-2021
Sarkari Vacancy: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पदों पर साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, पटना ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक प्रोफेसर के 2, एसोसिएट प्रोफेसर के 6, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के 5 पदों को आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून 2021 निर्धारित है, वहीं साक्षात्कार 3 जून को आयोजित किया जाएगा।