LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना महामारी की वजह से कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द और स्थगित करने का फैसला लिया जा रहा है। वहीं कुछ क्षेत्र में बंपर भर्तियां भी शुरू हुई हैं। आज हम आपको इन सभी परीक्षाओं व भर्तियाें के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
राजस्थान कोऑपरेटिव भर्ती बोर्ड जयपुर ने राजस्थान सहकारी बैंक में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/सेल्समैन/स्टोरकीपर/टाइपिस्ट और कैशियर पदों पर भर्ती के लिए आवदेन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 30 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
प्रशासनिक अधिकारी – 6
लेखा अधिकारी – 6
खरीद और भंडार अधिकारी – 12
इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। प्रशासनिक अधिकारी के पदों के लिए एमबीए और एक साल का अनुभव मांगा गया है। इसके साथ ही स्नातकोत्तर के साथ ही तीन साल के अनुभव वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह लेखा अधिकारी के लिए एसीए/एफसीए या एमबीए मांगा गया है। एमकॉम वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। खरीद और भंडार अधिकारी के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा या तीन साल का अनुभव मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए 35 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
ISRO Recruitment 2021: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में विभिन्न पदों की रिक्तियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन नौकरियों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे हर हाल में कल यानी कि 21 अप्रैल तक आवेदन कर लें क्योंकि इसके बाद उनके हाथ से यह सुनहरा मौका निकल जाएगा। ये नौकरियां स्वायत्त निकाय सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी चंडीगढ़ के लिए हैं। इन रिक्तियों के तहत प्रशासनिक अधिकारी, लेखा अधिकारी और क्रय एवं भंडार अधिकारी समूह ‘ए’ के पदों पर भर्तिया होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसरो (ISRO) की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी (सीएवएस) लेवल परीक्षा टीयर-1 को स्थगित कर दिया है। एसएससी ने अपने अधिकारी वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी है। अधिसूचना के अनुसार देशभर में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोक ने एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2021 (टीयर-1) को टालने का निर्णय लिया है।