LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों ने विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां निकाली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC) ने सिविल सेवा और संयुक्त इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज प्रवेश परीक्षा भी स्थगित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के जरिए ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टीएनपीएससी एग्जाम (TNPSC Exam 2021) सिविल सेवा और संयुक्त इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा मई और जून में होने वाली थी। टीएनपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 28, 29 और 30 मई को शेड्यूल थी, जबकि संयुक्त इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 6 जून को आयोजित होनी थी।
ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं उन्हें 13 मई को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। यह भर्ती अभियान 54 जीडीएमओ पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इनमें पुणे, हैदराबाद और दूसरे लोकेशन में भर्ती की जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शास्त्री के पदों की भर्ती के लिए लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार स्क्रीनिंग टेस्ट के परिणाम जारी किए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यह भर्ती परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लिखित परीक्षा 20 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। शास्त्री पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पिछले साल दिसंबर में हुआ था। यह परीक्षा 20 दिसंबर को हुई थी। इस भर्ती परीक्षा में 4817 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था और 509 अभ्यर्थी परीक्षा के दिन अनुपस्थित थे। इस भर्ती परीक्षा में 4817 में से 1816 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ये अभ्यर्थी अब आगे की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती बोर्ड ने कोस्ट गार्ड यांत्रिक और नाविक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 358 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से राजस्थान में सेना भर्ती के लिए आयोजिन होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अधिूसचना पढ़ सकते हैं। इस परीक्षा के लिए जल्द ही नई तिथि का एलान किया जाएगा। बता दें यह परीक्षा 30 मई को जयपुर और जोधपुर में होने वाली थी।
कुल पद - 1329
पद उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्कता अधिष्ठान
उत्तर प्रदेश लखनऊ
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) 295 32
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) 624 20
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) 358 -
कुल 1277 52