फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन

Sat, 15 May 2021 05:57 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:57 PM, 15-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निकली हैं नौकरियां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा द्वारा मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, समेत विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जाकर 17 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल ऑफिसर (एमओ), जनरल फिजिशियन और रेडियोलॉजिस्ट के पद के लिए प्रत्येक बुधवार को सुबह 11:30 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। वहीं स्टाफ नर्स, डाटा असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग और एवोल्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 24 और 25 मई को लिखित परीक्षा और 27 मई को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 7,580 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

05:28 PM, 15-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: डीआरडीओ में निकली हैं नौकरियां, 17 मई तक करें आवेदन

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने अप्रेंटाइसशिप के लिए रिक्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 79 है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

 

05:16 PM, 15-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: आईआईटी जोधपुर में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन 

आईआईटी जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों की भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ गई है। अब अभ्यर्थी विभिन्न पदों पर निकली रिक्तियों के लिए 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यहां सीनियर लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी iitj.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
04:30 PM, 15-May-2021

Sarkari Naukri 2021: एम्स भुवनेश्वर में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन 

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भुवनेश्वर ने सीनियर रेजिडेंट, गैर-शैक्षणिक पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 90 है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 7 जून है।

03:54 PM, 15-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां कॉन्ट्रेक्ट पर आधिकारिक हैं। कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला और तालुका अदालत के लिए संविदा पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। अभ्यर्थी ऑफशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in के जरिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए होगा।

विज्ञापन
03:03 PM, 15-May-2021

सरकारी नौकरी: बीईसीआईएल के विभिन्न पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 567 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई थी। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए इन पदों आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 20 मई तक इन पदों के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

02:01 PM, 15-May-2021

Sarkari Vacancy: यह है निर्धारित योग्यता

बॉम्बे हाईकोर्ट के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस/ इंजीनियरिंग या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

01:04 PM, 15-May-2021

Sarkari Naukri LIVE : हाईकोर्ट के 40 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने महाराष्ट्र राज्य में जिला और तालुका न्यायालयों में 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है, जो 27 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bhc.gov.in/bhcsysadm के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

11:57 AM, 15-May-2021

Sarkari Jobs: ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

नेशनल हाइड्ऱोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) लिमिटेड ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ट्रेड अपरेंटिस के 19 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:57 AM, 15-May-2021

Govt Jobs: पीएसएसबी के विभिन्न पदों पर आवेदन हेतु यह है निर्धारित योग्यता

पीएसएसबी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने हेतु 1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का कक्षा दसवीं तक  पंजाबी भाषा की पढ़ाई करना अनिवार्य है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

10:06 AM, 15-May-2021

सरकारी नौकरी: पीएसएसएसबी की चयन प्रक्रिया जारी, जल्द करें आवेदन

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (पीएसएसएसबी) द्वारा 847 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती वार्डर और मैट्रॉन के विभिन्न पदों पर की जाएगी। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

09:34 AM, 15-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सीनियर रेजिडेंट के 90 पदों पर निकली हैं नौकरियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स )भुवनेश्वर ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। चयन प्रक्रिया के जरिए सीनियर रेजिडेंट के 90 पदों को आवेदकों की भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मई से शुरू होकर 7 जून 2021 तक जारी रहेगी। 

09:00 AM, 15-May-2021

Sarkari Jobs: यूपीपीआरपीबी के 1329 पदों पर होंगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1329 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि 23 मार्च को जारी अधिसूचना के अनुसार 1 मई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

08:29 AM, 15-May-2021

Sarkari Vacancy: फॉर्मासिस्ट के पदों पर निकली हैं नौकरियां

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर गुवाहाटी में फॉर्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से फॉर्मेसी में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी 3 जून तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास फॉर्मेसी अधिनियम, 1948 के तहत रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। फॉर्मासिस्टों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट और प्रति घंटा पारिश्रमिक के आधार पर होगी।

08:00 AM, 15-May-2021

Govt Job: स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर

केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर नेशनल इंस्ट्टीट्यूट रैंकिग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ 2020) में रैंक प्राप्त करने वाले संस्थानों से स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित आवेदकों को देश भर में संचालित की जारी रही विभिन्न योजनाओं और संस्थानों की मॉनीटरिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक 23 आवेदकों को दो वर्ष की संविदा के आधार पर भर्ती किया जाएगा। 1 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

07:45 AM, 15-May-2021

सरकारी नौकरी: गृह मंत्रालय के इन पदों पर होंगी भर्तियां

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक लॉ आफिसर, सीनियर अकाउंट ऑफिसर, सुपरवाइजर और चीफ सुपरवाइजर के क्रमश: 3, 1, 6 और 5 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। लॉ ऑफिसर के पद पर चयनित आवेदकों को 35,000 से लेकर 60,000 रुपए प्रतिमाह, चीफ सुपरवाइजर/सलाहकार के पद पर चयनित आवेदकों को 60,000 रुपए , सुपरवाइजर/सलाहकार के पदों पर चयनित आवेदकों को 40,000 रुपए और सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा सकता है।

07:30 AM, 15-May-2021

Sarkari Naukri 2021 : जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन

गृह मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर हेड ऑफिस के लिए लॉ ऑफिसर ग्रेड- I, लॉ ऑफिसर ग्रेड 2, सीनियर अकाउंट ऑफिसर, चीफ सुपरवाइजर / सलाहकार (डीएस / यूएस स्तर) और सुपरवाइजर / सलाहकार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती दिल्ली में सीईपीआई व मुंबई, कोलकाता और लखनऊ में इसके 3 शाखा कार्यालय पर अनुबंध के आधार पर होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 मई 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें