फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: देशभर में कई जगह निकलीं हैं सरकारी नौकरियां, यहां जानें डिटेल

Thu, 13 May 2021 06:40 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। इसके साथ ही हम आपको हाल ही में आए अपडेट्स भी बताएंगे। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:39 PM, 13-May-2021

बीएसएफ भर्ती 2021 : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें

06:11 PM, 13-May-2021

बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

05:28 PM, 13-May-2021

Sarkari Vacancy: मद्रास हाईकोर्ट के 3557 पदों पर करें आवेदन

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
04:51 PM, 13-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 23 मई को आयोजित होने वाली एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 25 सवाल आएंगे। वहीं व्यावसायिक ज्ञान अनुभाग से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा।

04:24 PM, 13-May-2021

 SBI Clerk 2021 : एसबीआई ने निकाली 5327 पदों पर नौकरियां

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:27 PM, 13-May-2021

डीएसएसएसबी : पीजीटी भर्ती 2020 की परीक्षाओं की नई तारीखों को एलान 

दिल्ली सब ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से पीजीटी भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखों को एलान कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन भी पिछले साल ही होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते यह परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। परीक्षाएं ऑनलाइन सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी। 

02:51 PM, 13-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने कोरोना के प्रकोप को देखते हुए 27 जून को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक अब यह परीक्षा 10 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। 

02:00 PM, 13-May-2021

Sarkari Naukri LIVE : ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर 26 मई तक करें आवेदन

बिहार पोस्टल सर्कल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इंडिया पोस्ट ने ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के रूप में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 1940 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 27 अप्रैल 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी appost.in पर जाकर बिहार जीडीएस के लिए 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

01:04 PM, 13-May-2021

Sarkari Naukri 2021: चिकित्सा पदाधिकारी के 6338 पदों पर होंगी भर्तियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के कुल 6338 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 4 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। 

12:01 PM, 13-May-2021

Sarkari Vacancy: सहायक अभियोजना पदाधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

बिहार लोक सेवा आयोग ने 12 मई 2021 से सहायक अभियोजन पदाधिकारी (मेन) प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 4 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 11 जून तक आयोग के पास भेजनी होगी। 

11:35 AM, 13-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: सीआरपीएफ ने निकाली बंपर नौकरियां

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीआरपीएफ ने भर्ती के लिए 17 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया है। एमबीबीएस के साथ इंटर्नशिप पूरी करने वाले अभ्यर्थी  जीसी, सीआरपीएफ, श्रीनगर (जम्मू एंड कश्मीर) के पते पर जा सकते हैं।

11:08 AM, 13-May-2021

Sarkari Jobs: पीएसटीसीएल के 490 पदों पर 17 मई तक करें आवेदन

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) ने सहायक अभियंता, मंडल लेखाकार, जूनियर इंजीनियर, कनिष्ठ अभियंता, टेलीफोन मैकेनिक और लोअर डिवीजन क्लर्क के 490 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17, मई, 2021 निर्धारित की गई है।

10:34 AM, 13-May-2021

Sarkari Job 2021: पुलिस बल के इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) ने स्पेशलिस्ट और जनरल ड्यूटी मेडिकल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदकों की बिना किसी परीक्षा के भर्ती की जाएगी। 10 और 17 मई को साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दिए गए पते पर जाकर साक्षात्कार में हिस्सा लेना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश, असम, चंडीगढ़, देहरादून और छत्तीसगढ़ के 88 पदों पर नियुक्त किया जाएगा। 

10:00 AM, 13-May-2021

Govt Job Results: मध्य प्रदेश ग्रुप 5 एग्जाम 2020 के परिणाम जारी

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर समूह 5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 और अन्य के कुल 2150 पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गई संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख कर सकते हैं।

09:29 AM, 13-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : डीएसएसएसबी के पदों पर 25 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली में निकली 7000 रिक्तियों में से स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 6258, असिस्टेंट प्राइमरी टीचर के 554, असिस्टेंट टीचर नर्सरी के 74, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट / एलडीसी के 278, काउंसलर के 50, हेड क्लर्क के 12 और पटवारी के 10 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट, dsssb.delhi.gov.in पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जून 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

08:58 AM, 13-May-2021

Sarkari Jobs: शिक्षा, नगर निगम के 7236 पदों पर होंगी भर्तियां

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर शिक्षा विभाग, दिल्ली नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, नई दिल्ली नगर निगम और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न विभागों में कुल 7236 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 

 

08:31 AM, 13-May-2021

Sarkari Vacancy: पीएसएसएसबी ने वार्डर और मैट्रॉन के विभिन्न पदों पर निकाली नौकरियां

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, पंजाब (पीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 847 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती वार्डर और मैट्रॉन के विभिन्न पदों पर की जाएगी। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

08:02 AM, 13-May-2021

Govt Jobs: एम्स के इन पदों पर होंगी भर्तियां

कुल पद - 700

  • नर्सिंग ऑफिसर (स्टास नर्स ग्रेड-II) - 300
  • जूनियर रेजिडेंट - 200
  • टेक्नीकल असिस्टेंट - 100
  • सीनियर रेजिडेंट - 100

07:45 AM, 13-May-2021

सरकारी नौकरी: एम्स ने 700 पदों पर निकाली नौकरियां

अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर नर्सिंग ऑफिसर, जूनियर रेजिडेंट, टेक्नीकल असिस्टेंट और सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए 700 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक 10 मई से 31 मई तक आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के प्रर्दशन के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने के कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर रखा जाएगा।

07:30 AM, 13-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: देशभर में कई जगह निकलीं हैं सरकारी नौकरियां, यहां जानें डिटेल

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए 15 मई से आवेदन आमंत्रित किए थे। लेकिन हाल ही में बोर्ड ने नई अधिसूचना जारी कर आवेदन की तिथियों में बदलाव किए हैं। अब इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 1 जून से 30 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अभ्यर्थी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें