फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 : जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

Sat, 07 Aug 2021 09:05 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Government Jobs 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो यह मिलना बेहद आसान है। बस आपको जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज लीहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:05 PM, 07-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए 17 अगस्त तक करें आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 797 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी एनएचएम की वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

08:20 PM, 07-Aug-2021

ऑयल इंडिया भर्ती : वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16 अगस्त से होगा

ऑयल इंडिया की रिक्तियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच होगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी oil-india.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 
 

07:41 PM, 07-Aug-2021

ऑयल इंडिया लिमिटेड: फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए है रिक्तियां

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ये रिक्तियां दूलियाजान (असम) स्थित फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए निकाली हैं। इन रिक्तियों के जरिए कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक, ड्रिलिंग, रिग्मैन, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन, गैस लॉगर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट डीजल मेकेनिक, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट वेल्डर पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन
07:03 PM, 07-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: ऑयल इंडिया में सीधे मिल रहीं नौकरियां

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने वॉक इंटरव्यू के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां असम के लिए हैं। सभी रिक्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल हैं। जिनमें अभ्यर्थियों को 16,640 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसके अलावा, एक या दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। विभिन्न पदों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 115 है। 
 

06:32 PM, 07-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: आठवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1664 पदों पर निकालीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

भारतीय रेलवे भर्ती सेल ने अपरेंटिस के 1664 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryi.org पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
04:46 PM, 07-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: आईडीबीआई बैंक में निकली नौकरियों के लिए 18 अगस्त तक करें आवेदन

आईडीबीआई बैंक भर्ती 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त है। अभ्यर्थी इससे पहले इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन कर लें। आपको बता दें कि ये सभी रिक्तियां अनुबंध के आधार पर हैं। इस भर्ती के जरिए इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन एक साल के लिए होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की परफॉर्मेंस के आधार पर ये अनुबंध अगले दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।
 

03:50 PM, 07-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021: आईडीबीआई बैंक की रिक्तियों के लिए एग्जाम 5 सितंबर को

आईडीबीआई बैंक की सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 5 सितंबर को है। इन रिक्तियों के लिए जनरल अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आईडीबीआई बैंक की इन रिक्तियों के लिए 20 साल से लेकर 25 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गई है। अभ्यर्थियों के पास 55 फीसदी नंबरों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए जल्द ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 34 हजार रुपये मिलेंगे।

 

03:02 PM, 07-Aug-2021

Govt Jobs: 5 सितंबर को होगी परीक्षा

  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 18 अगस्त
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथि - 5 सितंबर
आवेदन शुल्क
  • जनरल वर्ग - 1000 रुपये
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग - 200 रुपये 

02:38 PM, 07-Aug-2021

Sarkari Naukri: आईडीबीआई में नौकरी का सुनहरा मौका

आईडीबीआई बैंक ने 920 कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

01:32 PM, 07-Aug-2021

सरकारी नौकरी: स्नातक करने वाले कर सकते हैं आवेदन

  • इंटेलिजेंस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों के पास बी.एससी/बी.टेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए।
  • इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

12:32 PM, 07-Aug-2021

Sarkari job: यह है पदों का विस्तृत विवरण

पंजाब पुलिस में कुल रिक्तियों की संख्या 1156 है। जिनमें से इंटेलीजेंस असिस्टेंट पदों के लिए 794 रिक्तियों और इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के लिए 362 रिक्तियां हैं। 

11:14 AM, 07-Aug-2021

सरकारी नौकरी: इंटेलिजेंस असिस्टेंट और कांस्टेबल के पदों पर निकालीं भर्तियां

पंजाब पुलिस ने इंटेलिजेंस कैडर में इंटेलिजेंस असिस्टेंट (कांस्टेबल के पद पर) और इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:57 AM, 07-Aug-2021

Sarkari Naukri Live 2021: 56 हजार रुपये तक का मिल सकता है वेतन

भारतीय रेलवे के विभिन्न पदों पर चयनित आवेदकों को 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

09:05 AM, 07-Aug-2021

Sarkari Job: 15 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

अपरेंटिस के 1664 पदों पर आवेदन करने हेतु सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी-एसटी और महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है। 1 सितंबर 2021 को अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।

08:33 AM, 07-Aug-2021

Sarkari Naukri: आईटीआई प्रमाण पत्र धारी कर सकते हैं आवेदन

भारतीय रेलवे द्वारा निकालीं गई रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 प्रणाली में मैट्रिक (कक्षा 10) पास होना अनिवार्य है। आवेदकों के पास आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना भी जरूरी है।

08:05 AM, 07-Aug-2021

Govt Jobs: शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 2 अगस्त, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 1 सितंबर, 2021

07:42 AM, 07-Aug-2021

सरकारी नौकरी: यह है पदों का विस्तृत विवरण

कुल पद - 1664

  • झांसी डिवीजन - 480, 
  • प्रयागराज डिवीजन - 364, 
  • आगरा डिवीजन - 296,
  • झांसी वर्कशॉप - 185

07:29 AM, 07-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 : जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

भारतीय रेलवे भर्ती सेल ने अपरेंटिस के 1664 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryi.org पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें