05:47 PM, 31-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए 17 अगस्त तक करें आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 797 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी एनएचएम की वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।