फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : रेलवे ने निकाली बंपर भर्तियां, जारी है आवेदन की प्रक्रिया, फौरन करें अप्लाई

Thu, 21 Oct 2021 05:59 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021:कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपकी लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:08 PM, 21-Oct-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती अधिसूचना जारी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in/ पर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 2021 के माध्यम से एम्स दिल्ली और अन्य एम्स में नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप बी की भर्ती के लिए 16 अक्तूबर, 2021 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

05:26 PM, 21-Oct-2021

Sarkari Naukri 2021: एम्स में बंपर भर्तियां शुरू

देश भर के उच्च चिकित्सा संस्थानों में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में बंपर भर्तियां शुरू हुई हैं। यह नौकरियां देश भर के विभिन्न एम्स हॉस्पिटल में मिलेंगी।

04:25 PM, 21-Oct-2021

Sarkari Naukri: चिकित्सा संस्थानों में नौकरी करने का मौका

देश के सर्वोत्तम चिकित्सा संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। चिकित्सा सेवा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर है। 

विज्ञापन
03:48 PM, 21-Oct-2021

Govt Jobs: इन पदों पर होगी भर्ती

  • हुबली डिवीजन - 237 रिक्तियां
  • कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, हुबली - 217 रिक्तियां
  • बेंगलुरु डिवीजन - 230 रिक्तियां
  • मैसूर डिवीजन - 177 रिक्तियां
  • केंद्रीय कार्यशाला, मैसूर - 43 रिक्तियां

03:24 PM, 21-Oct-2021

Sarkari Naukri: 904 पदों पर निकलीं भर्तियां

दक्षिण पश्चिम रेलवे के रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, बढ़ई आदि सहित विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 904 रिक्तियां जारी की गई हैं। भर्ती अभियान के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार (4 अक्टूबर) से शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2021 है।

विज्ञापन
02:08 PM, 21-Oct-2021

सरकारी नौकरी: अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

प्रशिक्षण की अवधि शिक्षुता अनुबंध के निष्पादन से प्रारंभ होकर 12 माह की होगी। चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने के समय 'मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट' जमा करना होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय मोबाइल/पेन ड्राइव/लैपटॉप/इलेक्ट्रॉनिक उपकरण/कैमरा लाने की अनुमति नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

01:23 PM, 21-Oct-2021

Sarkari job: ऐसे होगा आवेदकों का चयन

उम्मीदवारों का चयन केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए आवश्यक योग्यता स्तर या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोड के माध्यम से व्यक्तिगत साक्षात्कार पर उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।

12:12 PM, 21-Oct-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस - 50 पद
  • टेकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस - 30 पद
  • ट्रेड अपरेंटिस - 26 पद

11:04 AM, 21-Oct-2021

Sarkari Naukri Live 2021: 1 नवंबर से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, DRDO ने अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक साइट drdo.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर, 2021 को समाप्त होगी।

10:09 AM, 21-Oct-2021

Sarkari Job: ऐसे होगा आवेदकों का चयन

पुलिस विभाग के रिक्त पदों पर आवेदकों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 27 अक्तूबर तक या उससे पहले www.ojas.gujarat.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

09:01 AM, 21-Oct-2021

Sarkari Naukri: कौन कर सकता है आवेदन?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या कानूनी रूप से स्थापित मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या यूनी ग्रैंड कमीशन एक्ट-1955 की धारा 3 के तहत किसी डीम्ड विश्वविद्यालय से डिग्री या सरकार द्वारा घोषित डिग्री होनी चाहिए।

08:35 AM, 21-Oct-2021

Govt Jobs: 27 अक्तूबर तक करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 05 अक्टूबर 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 27 अक्टूबर 2021

08:02 AM, 21-Oct-2021

सरकारी नौकरी: यह है पदों का विस्तृत विवरण

कुल पद - 1382

  • पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष): 202 पद
  • पुलिस सब इंस्पेक्टर (महिला): 98 पद
  • सशस्त्र पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष): 72 पद
  • इंटेलिजेंस ऑफिसर (पुरुष): 18 पद
  • इंटेलिजेंस ऑफिसर (महिला): 09 पद
  • सहायक उप निरीक्षक (पुरुष): 659 पद
  • सहायक उप निरीक्षक (महिला): 324 पद

07:45 AM, 21-Oct-2021

LIVE : रेलवे ने निकाली बंपर भर्तियां, जारी है आवेदन की प्रक्रिया, फौरन करें अप्लाई

गुजरात पुलिस ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI), आर्म्ड सब इंस्पेक्टर (ASI) और इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से खोल दी है. गुजरात पुलिस एसआई भर्ती आवेदन लिंक 27 अक्तूबर 2021 तक यानी ojas.gujarat.gov.in पर उपलब्ध है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें