08:08 AM, 16-Nov-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन राज्यों में प्रशासनिक विभागों और उपक्रमों में निकलीं भर्तियां, आवेदन के लिए यहां पढ़ें पात्रता, योग्यता और तरीका
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, संयुक्त सहायक निदेशक, वरिष्ठ सहायक खान नियंत्रक और विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए) की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2021 है। पूरी तरह से जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन की छपाई की अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2021 है।