फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने मांगे आवेदन, इतने पदों पर होंगी नियुक्तियां

Sun, 14 Nov 2021 09:44 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें... 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:41 PM, 14-Nov-2021

Sarkari naukri: ज्यादातर जिलों ने आरक्षण संबंधी रोस्टर क्लियरेंस की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को

इससे पहले शिक्षक के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए राज्य के 38 जिलों में से ज्यादातर ने आरक्षण संबंधी रोस्टर क्लियरेंस की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेज दी है। जिन जिलों ने अब तक रिपोर्ट नहीं भेजी है, उन्हें भी जल्द से जल्द इसे जमा करने को कहा गया है। इस रिपोर्ट के माध्यम से ही तय होगा कि आरक्षण के मानदंडों के अनुसार किस जिलें में कितनी आरक्षित और अनारक्षित सीटों पर भर्ती की जाएगी। 

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।


 

08:40 PM, 14-Nov-2021

Govt Jobs: सभी जिलों में होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों में प्राथमिक स्कूलों में 40,518 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों और माध्यमिक स्कूलों में 5,334 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी जानकारी और अपडेट के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
 

07:29 PM, 14-Nov-2021

Sarkari Job 2021: बिहार शिक्षा विभाग में हजारों पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जल्द ही सुनहरा अवसर आने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) जल्द ही राज्य भर के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक के लिए सृजित किए गए 45,852 पदों पर भर्ती करने वाला है। बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षक भर्ती के संबंध में जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
06:46 PM, 14-Nov-2021

सरकारी नौकरी: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए परीक्षा और चयन की प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी और इसमें प्राप्त अंकों को परिणाम बनाने की प्रक्रिया के दौरान नहीं गिना जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

05:46 PM, 14-Nov-2021

govt jobs: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें और पद

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 30 नवंबर 2021 
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 30 दिसंबर 2021 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए पदों की संख्या 

1. स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए- 108 पद 
2. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए- 205 पद  
3. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के लिए- 11 पद 
4. असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए- 910 पद 
5. असिस्टेंट ग्रेड 3 (अंग्रेजी) के लिए- 21 पद 

विज्ञापन
05:11 PM, 14-Nov-2021

सरकारी नौकरी: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास सीपीसीटी का स्कोरकार्ड भी होना चाहिए। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 1255 रिक्त पदों पर नियुक्ती की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की बात करें तो यह 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
 

04:18 PM, 14-Nov-2021

sarkari naukri 2021: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हजार से अधिक पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट www.mphc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2021 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 तक रखी गई है। उम्मीदवार इससे पहले ही आवेदन कर दें, आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने के कारण दिक्कत आ सकती है।

03:23 PM, 14-Nov-2021

Sarkari job: 30 नवंबर तक करें आवेदन

इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2021 है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

02:08 PM, 14-Nov-2021

सरकारी नौकरी: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार उपरोक्त पद के लिए FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट - fssai.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। एकमात्र तरीका जिसके माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं वह ऑनलाइन है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी को भी FSSAI को अग्रेषित करने की आवश्यकता है।

01:08 PM, 14-Nov-2021

Sarkari Naukri Live 2021: यह है पदों का विस्तृत विवरण

  • निदेशक (तकनीकी) - 2

  • संयुक्त निदेशक (तकनीकी, कानूनी, प्रशासन और वित्त) - 3

  • सीनियर मैनेजर - 1

  • मैनेजर - 2

  • उप निदेशक (तकनीकी, कानूनी, प्रशासन और वित्त) - 7

  • असिस्टेंट डायरेक्टर (टेक) - 11

  • मैनेजर (आईटी) - 1

  • डिप्टी मैनेजर - 4

  • सहायक निदेशक (राजभाषा) - 1

  • डिप्टी मैनेजर (आईटी) - 2

  • सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी - 6

  • प्रशासनिक अधिकारी - 10

  • निजी सचिव - 15

  • असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) - 1

  • असिस्टेंट - 2

  • स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड) - 2

11:16 AM, 14-Nov-2021

Sarkari Job: एफएसएसएआई ने निकालीं भर्तियां

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), एक स्वीकृत सरकारी निकाय, ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - fssai.gov.in पर एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। भर्ती अधिसूचना निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, उप प्रबंधक और प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए 65 से अधिक रिक्तियों के लिए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट - fssai.gov.in पर लॉग इन करके आवेदन की जांच कर सकते हैं।

10:02 AM, 14-Nov-2021

Sarkari Naukri: चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन

कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, एएसआई पद पर 29200 रुपये से 92300 रुपये और एचसी पद पर 25500 रुपये से 81100 रुपये महीने तक का वेतन मिलेगा।

09:10 AM, 14-Nov-2021

Govt Jobs: 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के साथ मैट्रिक पास या इसके समकक्ष होना चाहिए। पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों/आदेशों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट उपलब्ध है।

08:31 AM, 14-Nov-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी भर्ती

  • एएसआई - 1 पद

  • एचसी - 6 पद

  • कांस्टेबल - 65 पद

08:03 AM, 14-Nov-2021

LIVE : भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने मांगे आवेदन, इतने पदों पर होंगी नियुक्तियां

सीमा सुरक्षा बल महानिदेशालय, बीएसएफ ने ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक साइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिन होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें