LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आज हम आपको इन्हीं सरकारी विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 23533 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस, बिहार मिलिट्री पुलिस, स्पेशल इंडिया रिजर्व बटालियन और बिहार स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी बटालियन में कॉन्स्टेबल क पदों पर नियुक्ति की जाएगी।