फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Sarkari Naukri Live: सरकारी कंपनियों में निकलीं हैं नौकरियां, आवेदन का सुनहरा मौका

Sun, 16 May 2021 07:52 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में प्रत्येक व्यक्ति सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको उन विभागों के बारे में बता रहे हैं जहां भर्तियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:51 PM, 16-May-2021

यूपीएससी : परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल जल्द 

यूपीएससी भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल यूपीएससी की वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। स्थगित परीक्षाओं और इंटरव्यू शुरू होने से 15 दिन पहले उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा 2020 के साक्षात्कार 26 अप्रैल से 18 जून 2021 तक होने थे। साक्षात्कार यूपीएससी ऑफिस, धौलपुर हाऊस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में होने हैं।प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी के 421 पदों के लिए भर्ती परीक्षा भी स्थगित हो गई है।

06:50 PM, 16-May-2021

Govt Jobs: रेलवे में कोरोना वॉरियर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

सेंट्रल रेलवे ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12, 24 मई और 09, 22 जून 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।

06:15 PM, 16-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 23 मई को आयोजित होने वाली एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजीख् क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 25 सवाल आएंगे। वहीं व्यावसायिक ज्ञान अनुभाग से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा।

विज्ञापन
05:10 PM, 16-May-2021

SBI Clerk 2021 : एसबीआई ने बढ़ाई क्लर्क भर्ती की आवेदन सीमा

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा अप्रैल में क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कोरोना महामारी और लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए बैंक ने क्लर्क के कुल 5327 पदों पर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।  आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हुई थी। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20, मई, 2021 तक बढ़ा दी गई है।

04:20 PM, 16-May-2021

Govt Jobs: भारतीय डाक के 4368 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय डाक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
03:42 PM, 16-May-2021

सरकारी नौकरी : प्रस्तावित सभी भर्ती परीक्षाएं स्थगित

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कोरोना संक्रमण के चलते मई माह में प्रस्तावित सभी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया है। आदेश के मुताबिक 21 और 22 मई को होने वाली सभी परीक्षाओं को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। अब आयोग द्वारा नई तारीखों का एलान परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले किया जाएगा। 

02:22 PM, 16-May-2021

शिक्षा मंत्रालय में कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क समेत कई पदों पर नौकरियां निकलीं हैं। अधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NEIPA) में की जाएंगी। बता दें इन पदों पर आवेदन करने का आज यानी 16 मई 2021 को अंतिम मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

01:41 PM, 16-May-2021

सरकारी नौकरी: इस विभाग में 500 से भी ज्यादा पदों पर निकली हैं नौकरियां

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट, इन्वेस्टिगेटर आदि के 567 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट becilmol.cbtexam.in पर जाकर 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 

12:31 PM, 16-May-2021

Sarkari Naukri 2021: एसबीआई के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 5327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार 27 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री धारी अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

11:27 AM, 16-May-2021

सरकारी नौकरी: पंजाब के युवाओं के लिए निकलीं हैं बंपर भर्तियां

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (पीएसएसएसबी) ने 847 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती वार्डर और मैट्रॉन के विभिन्न पदों पर की जाएगी। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

10:33 AM, 16-May-2021

सरकारी नौकरी: यूपीपीआरपीबी ने निकाली बंपर नौकरियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1329 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

10:01 AM, 16-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : संस्थानों की मॉनीटरींग के लिए युवाओं की आवश्यकता

केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नेशनल इंस्ट्टीट्यूट रैंकिग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ 2020) में रैंक प्राप्त करने वाले संस्थानों से स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित आवेदकों को देश भर में संचालित की जारी रही विभिन्न योजनाओं और संस्थानों की मॉनीटरिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक 23 आवेदकों को दो वर्ष की संविदा के आधार पर भर्ती किया जाएगा। 1 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

09:31 AM, 16-May-2021

Sarkari Job : गृह मंत्रालय के विभिन्न पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ स्थित सीईपीआई के 15 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए लॉ ऑफिसर के 3, सीनियर अकाउंट ऑफिसर के 1, चीफ सुपरवाइजर/सलाहकार के 5 और सुपरवाइजर के 6 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि विभिन्न रिक्त पदों के लिए सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

09:00 AM, 16-May-2021

Sarkari Jobs: सीनियर रेजिडेंट के 416 पदों पर निकली हैं नौकरियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 416 पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। 11 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 मई (शाम 5 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:31 AM, 16-May-2021

Sarkari Vacancy: भारतीय कोस्ट गार्ड के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • ऊपरी विभाजन क्लर्क- 46
  • नागरिक स्टाफ अधिकारी- 12
  • नागरिक राजपत्रित अधिकारी- 08
  • अनुभाग अधिकारी- 07
  • वरिष्ठ नागरिक स्टाफ अधिकारी- 02

08:00 AM, 16-May-2021

Govt Job: स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर

इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अपर डिविजन क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी 26 जून तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

07:46 AM, 16-May-2021

सरकारी नौकरी: बॉम्बे हाईकोर्ट में निकलीं हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर महाराष्ट्र राज्य में जिला और तालुका न्यायालयों में 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है, जो 27 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bhc.gov.in/bhcsysadm के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

07:30 AM, 16-May-2021

Sarkari Naukri 2021 Live: सरकारी कंपनियों में निकलीं हैं नौकरियां, आवेदन का सुनहरा मौका

भारतीय सेना ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 11 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली के लिए राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह रैली अजमेर में आयोजित की जाएगी। 14 मई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सेना भर्ती रैली 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in  पर जाकर 27 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें