फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: 8वीं-10वीं और ग्रेजुएट के लिए 33 हजार से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Tue, 27 Apr 2021 06:20 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:16 PM, 27-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: रेलवे में निकली है 1076 पदों पर रिक्तियां

भारतीय रेलवे के अंतर्गत आने वाली डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 1076 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 मई है। हालांकि अभी लिखित परीक्षा की तारीख तय नहीं हुई है। जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन, ऑपरेशंस एंड बीडी) पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास दसवीं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। एक्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

05:35 PM, 27-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: 26 मई का आयेगा एसबीआई प्री एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इन रिक्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 27 अप्रैल से हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई है। प्री एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर 26 मई को आयेगा। जून में प्रीलिम्स एग्जाम होगा और मेन एग्जाम जुलाई में होगा। इन रिक्तियों के लिए स्नातक और फाइनल ईयर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। 20 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को  17,900 रुपये से लेकर 47,920 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

05:02 PM, 27-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: एसबीआई में 5 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन शुरू

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 5237 है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई रखी गई है। 

विज्ञापन
04:28 PM, 27-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 Live: ग्राणीण डाक सेवक भर्ती के लिए 18 से लेकर 40 साल के अभ्यर्थी करें आवेदन

ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पद भरे जाएंगे। इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति को आयुसीमा में अधिकतम पांच वर्ष की छूट और ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
 

03:52 PM, 27-Apr-2021

Sarkari Naukri Live: दसवीं पास के लिए 4 हजार से ज्यादा नौकरियां

बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के 4368 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। बिहार पोस्टल सर्किल में 1940 और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल में 2428 रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 मई है। इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों में बिना लिखित परीक्षा के ही अभ्यर्थियों का चयन होगा। अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट के आधार पर चुना जाएगा।

 

विज्ञापन
03:27 PM, 27-Apr-2021

Govt Job Result: आयोग ने जारी की टीएनपीएससी उत्तर कुंजी 2021

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने टीएनपीएससी उत्तर कुंजी 2021 जारी कर दी है। सहायक निदेशक, बागवानी अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, सहायक बागवानी अधिकारी और कृषि अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी इन विभिन्न पदों के लिए जारी हुई उत्तर कुंजी टीएनपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के जरिए देख सकते हैं।

02:23 PM, 27-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आईडीबीआई के इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

कुल पद - 06

  • चीफ डाटा ऑफिसर - 01
  • डिप्टी सीटीओ चैनल्स - 01
  • हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी - 01
  • डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर डिजिटल - 01
  • चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर - 01
  • हेड डिजिटल बैंकिंग - 01 

01:23 PM, 27-Apr-2021

सरकारी नौकरी: इस बैंक में निकली है विभिन्न पदों पर नौकरियां

आईडीबीआई बैंक द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चीफ डाटा ऑफिसर, हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी, चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और हेड डिजिटल के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी को आईडीबीआई के आधिकारिक ईमेल recruitment@idbi.co.in पर अपना आवेदन पत्र भेजना होगा।

12:23 PM, 27-Apr-2021

Sarkari Vacancy: यूपीएसईएसएसबी द्वारा 2595 पदों पर निकाली गई नौकरियां

यूपीएसईएसएसबी यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 2595 पीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें 2281 पद पुरुष और 314 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। संबंधित विषय में स्नातकोत्तर और बीएड करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 

11:22 AM, 27-Apr-2021

Sarkari Naukri: यूपीपीआरपीबी ने 9534 पदों पर भर्ती के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 9534 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 

10:50 AM, 27-Apr-2021

Govt Jobs : केएसपी के विभिन्न पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

कर्नाटका राज्य पुलिस विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 4000 कान्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 23 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक आधिकारिक वेबसाइट ksp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं और बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

10:29 AM, 27-Apr-2021

सरकारी नौकरी: केआरसीएल के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल)- 12 पद
  • जूनियर इंजीनियर/सीनियर सेक्शन इंजीनियर- 03 पद
  • डिप्टी चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर- 02 पद

10:00 AM, 27-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर निकाली नौकरियां

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर/सीनियर सेक्शन इंजीनियर और डिप्टी चीफ इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी कोंकण रेलवे की वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकता है। ध्यान रहे इन पदों के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार्य किए जाएंगे।

09:32 AM, 27-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE: डीएफसीसीआईएल के 1074 पदों पर होंगी भर्तियां

डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:02 AM, 27-Apr-2021

Sarkari Jobs : पूर्व मध्य रेलवे के इन पदों पर करें आवेदन

पूर्व मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) ने कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 61 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय रेलवे के डब्ल्यूसीआर की आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर 30 अप्रैल तक निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का आठवीं पास होना जरूरी है। साथ ही पे लेवल 1 और पे लेवल 2 में 2 साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

08:30 AM, 27-Apr-2021

Sarkari Vacancy: भारतीय स्टेट बैंक में 5000 से ज्यादा पदाें पर होंगी भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लर्क भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक क्लर्क के 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 अप्रैल यानी आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 मई तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.sbi.co.in/web/careers#lattest  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:00 AM, 27-Apr-2021

Govt Jobs: आईजीसीएआर के 337 पदों पर होंगी भर्तियां

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रुप-ए, ग्रुप-सी और स्टाइपेंड ट्रेनी की पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 337 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईजीसीएआर के आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14, मई, 2021 है।

07:43 AM, 27-Apr-2021

सरकारी नौकरी: आठवीं पास अभ्यर्थी के लिए मद्रास हाईकोर्ट में निकली हैं बंपर नौकरियां

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल  ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

07:30 AM, 27-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: 8वीं-10वीं और ग्रेजुएट के लिए 33 हजार से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन

भारतीय नौसेना ने नाविक के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साइंस विषय के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें