LIVE Sarkari Naukri 2021: देश के कई सरकारी विभागों ने विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
स्टाफ नर्स के कुल पदों की संख्या 370 है। जिनके लिए बीएससी नर्सिंग अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल से बीएससी नर्सिंग मांगी गई है। जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा अभ्यर्थी भी स्टाफ नर्स की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही दो साल का अनुभव भी मांगा गया है। इन सभी रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र सीमा 35 साल मांगी गई है। आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
अगर आप स्टाफ नर्स की नौकरियां खोज रहे हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है, क्योंकि राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची में स्टाफ नर्स की बंपर रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। आपको बता दें कि रिम्स (RIMS) झारखंड का बड़ा सरकारी अस्पताल है। जहां स्टाफ नर्स के पदों के लिए रिक्तियां चल रही हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास नर्सिंग की डिग्री है, वे इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये सारी भर्तियां ग्रेड-ए के अधीन हो रही हैं और इनमें चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 के तहत वेतन मिलेगा।
अभ्यर्थी सेना में भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 8 अप्रैल से हो चुकी है और 22 मई तक चलेगी। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक, 23 मई को अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ई-मेल पर एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे।
सेना में सैनिक (सिपाही जीडी) की रिक्तियां निकली हैं। यह भर्ती हरियाणा के जिलों के लिए निकली हैं। अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकुला और चंड़ीगढ़ के युवा भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती रैली का आयोजन 7 जून से 25 जून तक तेजली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, यमुनानगर में होगा।
कुल पद - 3557
कुल पद - 38
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा अप्रेंटिसशिप के 79 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। दसवीं पास और आईटीआई सर्टिफिकेट धारी इसके लिए 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं।