फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: विभिन्न सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां

Sun, 25 Apr 2021 07:13 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: इस वक्त हर युवा नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको उन विभिन्न सरकारी विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही भर्ती अधिसूचना जारी की है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:24 PM, 25-Apr-2021

OPSC MO 2021: ओडिशा मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की ओर से आयोजित होने वाली मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल, 2021 को किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in से जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

06:08 PM, 25-Apr-2021

OPSC MO 2021: भर्ती परीक्षा 28 अप्रैल को होगी 

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल, 2021 को किया जा रहा है। मेडिकल ऑफिसर के पद पर जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च, 2021 को शुरू हुई थी। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती परीक्षा का एग्जाम ऑनलाइन होगा। परीक्षा के आयोजन के लिए कुल 15 एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। 

04:33 PM, 25-Apr-2021

Sarkari Vacancy: मद्रास हाईकोर्ट के 3557 पदों पर करें आवेदन

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
03:36 PM, 25-Apr-2021

सरकारी नौकरी: भारतीय खेल प्राधिकरण में 320 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय खेल प्राधिकरण ने कोच और असिस्टेंट कोच के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 320 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

02:45 PM, 25-Apr-2021

Sarkari Jobs : आईडीबीआई बैंक के विभिन्न पदों पर शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चीफ डाटा ऑफिसर, हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी, चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और हेड डिजिटल के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी को आईडीबीआई के आधिकारिक ईमेल recruitment@idbi.co.in पर अपना आवेदन पत्र भेजना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आईडीबीआई के मुंबई/ नवी मुंबई की शाखा में भर्ती किया जाएगा। 

विज्ञापन
01:44 PM, 25-Apr-2021

Govt Jobs : डीएफसीसीआईएल के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव - 521
  • एग्जीक्यूटिव - 442
  • जूनियर मैनेजर - 111

12:53 PM, 25-Apr-2021

Sarkari Naukri: एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के 1074 पद खाली, अभी करें आवेदन

डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदकों की भर्तियां की जाएंगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:02 PM, 25-Apr-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  • डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  • मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट- 2 पद
  • मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  • सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद

11:32 AM, 25-Apr-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।

11:02 AM, 25-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: पश्चिम मध्य रेलवे के 716 पदों पर होंगी भर्तियां

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा 716 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के तहत इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, पेंटर, कारपेंटर, प्लमबर, ब्लैकस्मिथ, वायरमैन सहित अन्य पदों पर आवेदकों की भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।

10:37 AM, 25-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: ईस्टर्न कोल लिमिटेड के कुल 75 पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

ईस्टर्न कोल लिमिटेड द्वारा ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट के 51, मेडिकल स्पेशलिस्ट के 22 और सीनियर मेडिकल ऑफिसर डेंटल ई 3 के 2 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.easterncoal.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:01 AM, 25-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: केरल पोस्टल सर्कल के 27 क्षेत्रों के 1421 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय डाक ने केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कालीकट, कन्नूर, कासरगोड, मंजेरी, ओट्टापलम, पालघाट, थलसेरी, तिरूर, वडकारा, एलेप्पी, अलवे, चेंकेरी, एर्नाकुलम, इडुक्की, इरिंजालाकुडा, कोट्टायम, मावेलिकारा, त्रिचूर, त्रिरू बल्ला, त्रिवेंद्रम उत्तर और त्रिवेंद्रम दक्षिण क्षेत्र के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में रिक्त कुल 1421 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

09:30 AM, 25-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE : भारतीय सेना के 37 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय सेना द्वारा डेंटल कोर में 'शार्ट सर्विस कमीशन 2021' प्राप्त ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आर्मी डेंटल कोर में कुल 37 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना के भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 18 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

09:00 AM, 25-Apr-2021

Sarkari Jobs : बीईएल के 8 रीजन में इतने पदों पर होंगी भर्तियां

कुल पद - 268

  • पंजाब – 64 पद
  • गुजरात – 36 पद
  • उत्तर प्रदेश – 48 पद
  • जम्मू एवं कश्मीर – 48 पद
  • राजस्थान – 24 पद
  • असम – 24 पद
  • दिल्ली – 12 पद
  • मध्य प्रदेश – 12 पद

08:30 AM, 25-Apr-2021

Sarkari Vacancy: बीईएल के 268 पदों पर शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने 268 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के 8 रीजन - पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, असम, दिल्ली और मध्य प्रदेश के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।

08:00 AM, 25-Apr-2021

Govt Jobs: सेल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश में स्थित विभिन्न खदान परिसरों में संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक मेडिकल ऑफिसर (डेंटल), मेडिकल ऑफिसर (ओएचएस), मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) और विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी।  आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

07:45 AM, 25-Apr-2021

सरकारी नौकरी: आईईएस के लिए आवेदन हेतु कुछ ही समय शेष

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) परीक्षा 2021 और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 7 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 अप्रैल, 2021 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई, 2021 से किया जाना है। 

07:30 AM, 25-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: विभिन्न सरकारी विभागों में हैं बंपर नौकरियां, यहां पढ़ें

भारतीय नौसेना द्वारा 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का बारहवीं कक्षा में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान/कंप्यूटर साइंस पढ़ाई करना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जा सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें