फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 Live: विभिन्न सरकारी विभागों में हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

Mon, 03 May 2021 08:29 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: विभिन्न सरकारी विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी अधिक जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:17 PM, 03-May-2021

Govt Jobs: सेल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश में स्थित विभिन्न खदान परिसरों में संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक मेडिकल ऑफिसर (डेंटल), मेडिकल ऑफिसर (ओएचएस), मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) और विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी।  आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

07:38 PM, 03-May-2021

Sarkari Naukri 2021: केरल पोस्टल सर्कल के 27 क्षेत्रों के 1421 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय डाक ने केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कालीकट, कन्नूर, कासरगोड, मंजेरी, ओट्टापलम, पालघाट, थलसेरी, तिरूर, वडकारा, एलेप्पी, अलवे, चेंकेरी, एर्नाकुलम, इडुक्की, इरिंजालाकुडा, कोट्टायम, मावेलिकारा, त्रिचूर, त्रिरू बल्ला, त्रिवेंद्रम उत्तर और त्रिवेंद्रम दक्षिण क्षेत्र के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में रिक्त कुल 1421 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

06:53 PM, 03-May-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  2. डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  3. मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट- 2 पद
  4. मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  6. सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  7. डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद

विज्ञापन
06:28 PM, 03-May-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।

05:42 PM, 03-May-2021

बीएसएफ भर्ती : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन
05:04 PM, 03-May-2021

Sarkari Naukri Live : बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

04:24 PM, 03-May-2021

Sarkari Vacancy: मद्रास हाईकोर्ट के 3557 पदों पर करें आवेदन

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

03:51 PM, 03-May-2021

सरकारी नौकरी: एसएआई के 320 पदों पर निकली हैं नौकरियां

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर  कोच और असिस्टेंट कोच के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 320 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। कल यानी 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

02:56 PM, 03-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनएचएम ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा द्वारा मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर समेत विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई 2021 निर्धारित की गई है। 

02:07 PM, 03-May-2021

Sarkari Jobs : आईडीबीआई बैंक के डाटा ऑफिसर, हेड डिजिटल के पदों पर होंगी भर्तियां

आईडीबीआई बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चीफ डाटा ऑफिसर, हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी, चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और हेड डिजिटल के कुल 6 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 अप्रैल से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया 03 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी को आईडीबीआई के आधिकारिक ईमेल recruitment@idbi.co.in पर अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं।

01:38 PM, 03-May-2021

सरकारी नौकरी: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के इन पदों पर होंगी भर्तियां

कुल पद - 1329

 पद उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्कता अधिष्ठान
उत्तर प्रदेश लखनऊ
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय)  295 32
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) 624 20
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा)

358

-
कुल 1277 52

01:08 PM, 03-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपी पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 15 मई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

12:30 PM, 03-May-2021

Sarkari Jobs: यह है निर्धारित चयन प्रक्रिया

उत्तर रेलवे के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में एमबीबीएस/ स्नातकोत्तर डिग्री/ स्नातकोत्तर डिप्लोमा/ डीएम/ डीएनबी की डिग्री अनिवार्य है। बता दें आवेदकों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर आवेदकों को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। तत्पश्चात इंटरव्यू में आवेदकों के प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 

12:00 PM, 03-May-2021

Sarkari Vacancy : उत्तर रेलवे के विभिन्न पदों पर निकली नौकरियां

उत्तर रेलवे द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 6 और 7 मई 2021 के बीच आयोजित होने वाले वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। किंतु इससे पहले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन सुबह 8:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों और विधिवत भरे आवेदन पत्र को जमा करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की संविदा पर रखा जाएगा। 

11:36 AM, 03-May-2021

Sarkari Naukri 2021 : बीटीएससी के 584 पदों पर निकली हैं नौकरियां, 5 मई तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा 584 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए मत्स्य अधिकारी के 136, मत्स्य विकास अधिकारी के 212 और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 236 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2021 निर्धारित की गई है।

11:00 AM, 03-May-2021

Govt Jobs: एनएचएआई ने डिप्टी मैनेजर के 41 पदों पर मांगे आवेदन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 41 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:30 AM, 03-May-2021

सरकारी नौकरी: क्लर्क के 5327 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने क्लर्क के 5327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  क्लर्क भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:03 AM, 03-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनटीपीसी में इंजीनियर की जरूरत

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने महिलाओं के लिए विशेष भर्ती निकाली है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर और इंस्ट्रूमेंटेशन के 50 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। ध्यान रहे इसके लिए गेट 2021 क्वालिफाई करने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

09:30 AM, 03-May-2021

Sarkari Jobs: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) - 1944 पद
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) - 1244 पद
  • प्रिंसिपल - 175 पद
  • वाइस प्रिंसिपल - 116 पद

09:00 AM, 03-May-2021

Sarkari Vacancy: शिक्षक के 3479 पदों पर करें आवेदन

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3479 शिक्षक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। किंतु वर्तमान परिस्थियों को देखते हुए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब 31 मई 2021 तक कर सकते हैं आवेदन। 

08:40 AM, 03-May-2021

Govt Jobs: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर और क्लेरिकल कैडर के 149 पदों पर होंगी भर्तियां

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने छह अलग-अलग भर्ती विज्ञापन जारी कर कुल 149 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियमित और संविदा के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) और क्लेरिकल कैडर में फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

08:25 AM, 03-May-2021

सरकारी नौकरी: 7 जून से 30 जून तक आयोजित होगी भर्ती रैली

भारतीय सेना 7 जून से 30 जून तक भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। यह रैली राजपूत रेजिमेंट सेंटर, फतेहगढ़ में 12 शहरों के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सोल्जर ट्रेड्समैन (दसवीं और आठवीं पास) के पदों पर की जाएगी। 

08:02 AM, 03-May-2021

Sarkari Naukri 2021 Live: विभिन्न सरकारी विभागों में हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

भारतीय डाक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें