LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना महामारी की वजह से इन राज्यों में स्थगित हुई भर्ती परीक्षा और इन राज्यों में निकली बंपर नौकरियां निकलीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीकल असिस्टेंट, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक नर्सिंग ऑफिसर (स्टाफ नर्स ग्रेड- II) के 300, जूनियररेजिडेंट के 200, टेक्नीकल असिस्टेंट के 100 और सीनियर रेजिडेंट के 100 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स ऋषिकेश के पते पर 10 मई से 31 मई 2021 तक (सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच) आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर विभिन्न विभागों में स्थायी आधार पर सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिसूचना के मुताबिक डीयू के आचार्य नंद देव कॉलेज ने 7वें केंद्रीय वेतन आयोग मैट्रिक्स के शैक्षणिक वेतन स्तर 10 पर यह भर्तियां निकाली हैं। बता दें, रोजगार समाचार में भर्ती विज्ञापन 8 मई को प्रकाशित किया गया है। इसके चार सप्ताह बाद आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
पंजाब अधीनस्थ सर्विस चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर जेल वार्डर और मैट्रॉन के 847 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक 10+2 पास यानी इंटर पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसएसएस की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। बता दें इस परीक्षा के माध्यम से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जानी थी। सचिव वंदना त्रिपाठी के मुताबिक परीक्षा की अगली तारीख जल्द ही पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।