फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: एनएचएआई के तकनीकी विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

Thu, 06 May 2021 07:51 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: विभिन्न सरकारी विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:51 PM, 06-May-2021

रेल इंडिया अप्रेंटिसशिप : शैक्षणिक योग्यता

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री हो। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

07:50 PM, 06-May-2021

रेल इंडिया अप्रेंटिसशिप : रिक्तियों का विवरण 

  1. ग्रेजुएट अपरेंटिस -  96 पद 
  2. डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
  3. ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद

07:11 PM, 06-May-2021

सरकारी नौकरियां 2021 : रेल मंत्रालय में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत  22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
06:33 PM, 06-May-2021

 DSSSB परीक्षा 2021 अगले आदेश तक के लिए टाल दी गई

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB परीक्षा 2021 को मई 2021 में निर्धारित विभिन्न पदों के लिए अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है। बोर्ड ने मौजूदा COVID 19 स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। DSSSB परीक्षा 2021 12 मई से 27 मई, 2021 तक निर्धारित थी। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने मौजूदा कोविड महामारी के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया है। 2021 की डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा 12 मई से 27 मई, 2021 तक निर्धारित थी। 

05:49 PM, 06-May-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  2. डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  3. मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट- 2 पद
  4. मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  6. सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  7. डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद
     

विज्ञापन
05:28 PM, 06-May-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।

05:04 PM, 06-May-2021

Govt Jobs : डीएफसीसीआईएल के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. जूनियर एग्जीक्यूटिव - 521
  2. एग्जीक्यूटिव - 442
  3. जूनियर मैनेजर - 111

04:30 PM, 06-May-2021

Sarkari Naukri: एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के 1074 पद खाली, अभी करें आवेदन

डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदकों की भर्तियां की जाएंगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

04:14 PM, 06-May-2021

Sarkari Jobs : आईडीबीआई बैंक के विभिन्न पदों पर शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चीफ डाटा ऑफिसर, हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी, चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और हेड डिजिटल के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी को आईडीबीआई के आधिकारिक ईमेल recruitment@idbi.co.in पर अपना आवेदन पत्र भेजना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आईडीबीआई के मुंबई/ नवी मुंबई की शाखा में भर्ती किया जाएगा। 

03:50 PM, 06-May-2021

SBI Clerk 2021 : एसबीआई ने निकाली 5327 पदों पर नौकरियां

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

02:34 PM, 06-May-2021

सरकारी भर्ती : डिप्टी मैनेजर के विभिन्न पदों पर निकली हैं भर्तियां

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा अधिसूचना जारी कर डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 41 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

01:33 PM, 06-May-2021

Govt Jobs: महिलाओं के लिए विशेष भर्ती, फौरन करें आवेदन

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने महिलाओं के लिए विशेष भर्ती निकाली है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर और इंस्ट्रूमेंटेशन के 50 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। ध्यान रहे इसके लिए गेट 2021 क्वालिफाई करने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

12:39 PM, 06-May-2021

Sarkari Vacancy: डाक सेवक के कुल 4368 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय डाक द्वारा अधिसूचना जारी कर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार के 1940 और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

11:34 AM, 06-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय खेल प्राधिकरण ने कोच के विभिन्न पदों पर मांगे आवेदन

भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कोच और सहायक कोच के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 320 रिक्त पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एसएआई की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

11:04 AM, 06-May-2021

सरकारी नौकरी: आयोग ने कोरोना की वजह से स्थगित की यह परीक्षा

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने कोरोना महामारी की वजह से उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी (लेखा) / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। आयोग ने बुधवार, 5 मई 2021 को आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 23 मई को प्रस्तावित उत्तराखण्ड आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 को कोविड-19 महामारी के चलते अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

10:30 AM, 06-May-2021

Govt Jobs: यूपी पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर ऐसे होगा चयन

यूपी पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी/कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जानकारी/सामयिक विषय, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा, और मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से संबंधित 400 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्रत्येक विषय में 35 प्रतिशत अंक और कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। 

09:59 AM, 06-May-2021

सरकारी नौकरी: पुलिस उन निरीक्षक के 1329 पदों पर होंगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने अधिसूचना जारी कर 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 15 मई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

09:39 AM, 06-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनएचएम के विभिन्न पदों पर होगी सीधी भर्ती

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा ने मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर समेत विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जाकर 17 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। खास बात यह है कि कुछ पदों पर सीधी भर्ती और कुछ पदों पर लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। 

09:00 AM, 06-May-2021

Sarkari Jobs: रेलवे के इन 47 पदों पर होंगी भर्तियां

  • स्टाफ नर्स - 20 पद
  • हाउस कीपिंग असिस्टेंट - 15 पद
  • हॉस्पिटल अटेंडेंट महिला या आया - 7 पद
  • हॉस्पिटल अटेंडेंट पुरुष - 6 पद
  • ओटी असिस्टेंट या ड्रेसर - 5 पद

08:30 AM, 06-May-2021

Sarkari Vacancy: दक्षिण पूर्व रेलवे में होंगी पैरामेडिकल के विभिन्न पदों पर भर्तियां

दक्षिण पूर्व रेलवे ने पैरामेडिकल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टाफ नर्स, हॉस्पिटल अटेंडेंट आदि पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आवेदकों का चयन किया जाएगा।

08:03 AM, 06-May-2021

Govt Jobs: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में निकली हैं बंपर भर्तियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा अधिसूचना जारी कर विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग में कुल 6338 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 4 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in  पर जाकर 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

07:51 AM, 06-May-2021

सरकारी नौकरी: कर्नाटक स्टेट पुलिस ने 4000 पदों पर निकाली हैं नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4000 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in पर जाकर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

07:35 AM, 06-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: एनएचएआई के तकनीकी विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

ऑयल इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी  अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए ड्रिलिंग हेडमैन, ड्रिलिंग रिगमैन, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिंग इलेक्ट्रीशियन, ड्रिलिंग टॉपमैन, सहायक मैकेनिक आदि पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें