LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी पाना मुश्किल नहीं है। अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
पश्चिम बंगाल सिविल सेवा मेन परीक्षा 2020, पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और पश्चिम बंगाल लेखा परीक्षा व लेखा सेवा भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 को कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से स्थगित कर दिया गया है। बता दें यह परीक्षा 17 मई से 13 जून के बीच आयोजित होने वाली थी।
आवेदकों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर आवेदकों को सभागार, प्रथम तल, शैक्षणिक ब्लॉक, उत्तरी रेलवे केंद्रीय अस्पताल, नई दिल्ली में वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। तत्पश्चात इंटरव्यू में आवेदकों के प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।