LIVE Sarkari Naukri 2021: इस समय हर युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। यही कारण है आज हम आपको उन विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भर्तियां शुरू होने वाली है। ध्यान रहे अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले देश भर के विभिन्न अस्पतालों में खाली पड़े कई शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती शुरू कर दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा आयोजित की जा रही है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों समेत कई रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।