फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari 2023 Live: मेडिकल-टीचिंग और बैंकिंग में भर्ती, कई सरकारी विभागों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

Wed, 20 Sep 2023 06:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates:  नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के पासमेडिकल, टीचिंग और बैंकिंग सहित कई सरकारी क्षेत्रों में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। नीचे बताई जा रही इन सरकारी नौकरियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अभी अप्लाई कर दें।
 
विज्ञापन
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:08 PM, 20-Sep-2023

BSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

बीएसएससी की इस भर्ती के तहत 11098 पदों पर भर्ती की जानी है।
निम्न वर्गीय लिपिक    3927 पद
फाइलेरिया निरीक्षक    69  पद
सहायक अनुदेशक.    07. पद
राजस्व कर्मचारी     3559 पद
पंचायत सचिव     3532 पद
टाइपिस्ट कम क्लर्क  04 पद
 

06:07 PM, 20-Sep-2023

Bihar SSC Inter Level Bharti Notification

बिहार में 12वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 से शुरू होगी। जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।

 

04:27 PM, 20-Sep-2023

SBI Apprentice Recruitment 2023

एसबीआई अपरेंटिस पंजीकरण विंडो कल, यानी 21 सितंबर को बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत अपरेंटिस के 6,160 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:55 PM, 20-Sep-2023

UPPSC Staff Nurse Ayurved Recruitment 2023

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) की 300 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकल के क्षेत्र काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। 04 अक्तूबर 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

01:24 PM, 20-Sep-2023

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7547 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। 

विज्ञापन
12:30 PM, 20-Sep-2023

SSB Odisha Lecturer Recruitment 2023

राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की तरफ से लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की  अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2023 तक है।

12:10 PM, 20-Sep-2023

NSIC Assistant Manager Recruitment 2023

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट  www.nsic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

10:20 AM, 20-Sep-2023

AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)  और एम्स मंगलगिरी में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एम्स बिलासपुर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अक्तूबर 2023 तक है।

09:30 AM, 20-Sep-2023

UPPSC APS Recruitment 202

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन करने के साथ ही फीस का भुगतान भी कर सकते हैं। यूपी में यह भर्ती करीब 10 साल बाद आयोजित हो रही है।

08:01 AM, 20-Sep-2023

Sarkari Naukari 2023 Live: मेडिकल-टीचिंग और बैंकिंग में भर्ती, कई सरकारी विभागों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

WBPSC General Duty Medical Officer Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग राज्य में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर शुरू कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर (दोपहर 3.00 बजे तक) है। कुल 300 रिक्त्तियों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 1,44,300 रुपये वेतन मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें