फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, आज ही इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई

Mon, 18 Sep 2023 05:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों में से कई के लिए अप्लाई करने की आज अंतिम तिथि है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार फटाफट यहां बताई भर्तियों के लिए अप्लाई कर दें। 
 
विज्ञापन
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:24 PM, 18-Sep-2023

UKPSC Drug Inspector Recruitment

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने ड्रग इंस्पेक्टर (ग्रेड -2) परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 06 अक्तूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 19 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

05:09 PM, 18-Sep-2023

UPPSC Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होने वाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन और फीस का भुगतान कर सकते हैं।

05:09 PM, 18-Sep-2023

AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)  और एम्स मंगलगिरी में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एम्स बिलासपुर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 सितंबर से चल रही है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अक्तूबर 2023 तक है। वहीं एम्स मंगलगिरी में भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।  जो 10 और 11 अक्तूबर 2023 को होगा।

विज्ञापन
02:42 PM, 18-Sep-2023

HPC Recruitment 2023 Last Date:

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में मैकेनिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज यानी 18 सितंबर 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच सहित अन्य पदों की 276 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

01:04 PM, 18-Sep-2023

Teacher Recruitment 2023

ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों के 20,000 पदों पर बंपर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। आयु सीमा 18 से 38 वर्ष के बीच है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - osepa.odisha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
01:03 PM, 18-Sep-2023

MPSC Assistant Professor Recruitment 2023

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने कला निदेशालय के तहत सरकारी कला महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

12:36 PM, 18-Sep-2023

IDBI Junior Assistant Manager Recruitment

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तक है।

11:38 AM, 18-Sep-2023

SBI SCO Recruitment 2023

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए भी योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती अभियान 442 प्रबंधकीय और विशेषज्ञ पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर, 2023 है। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट - sbi.co.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

11:34 AM, 18-Sep-2023

Field Engineer Recruitment 2023

एसजेवीएन लिमिटेड ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से फील्ड इंजीनियर और फील्ड ऑफिसर के 153 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sjvn.nic.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

10:52 AM, 18-Sep-2023

IIT Dhanbad Professor Recruitment 2023

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती शुरू कर रखी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.iitism.ac.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:23 AM, 18-Sep-2023

Sarkari Naukari 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, आज ही इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई

SSB Odisha Lecturer Recruitment 2023: राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की तरफ से लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1065 लेक्चरर पदों को भरना है। आवेदन करने की  अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2023 तक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें