फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari Result Live: सेंट्रल रेलवे- बैंकिंग के क्षेत्र में निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

Thu, 07 Sep 2023 05:53 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result Live Updates: सेंट्रल रेलवे- बैंकिंग, झारखंड लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में भर्तियां चल रही हैं। इच्छुकउम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:52 PM, 07-Sep-2023

Assam Police SI Constable Recruitment

असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।

05:12 PM, 07-Sep-2023

UIICL Specialist Recruitment 2023

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL) में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार यूआईआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में 100 पदों को भरना है।

05:12 PM, 07-Sep-2023

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 277 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
05:01 PM, 07-Sep-2023

IOCL Recruitment रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान भारत के राज्यों (तमिलनाडु और पुदुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में 490 तकनीशियन, ट्रेड अपरेंटिस और अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव/ग्रेजुएट अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

05:00 PM, 07-Sep-2023

IOCL Apprentice Recruitment 2023

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन
04:11 PM, 07-Sep-2023

National Seeds Corporation Limited Recruitment

नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 89 जूनियर ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 तक है। 

03:26 PM, 07-Sep-2023

UPPSC Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

यूपीपीएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 स्टाफ नर्स पदों को भरना है, जिनमें से 171 रिक्तियां स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद के लिए हैं, और 2069 मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग में स्टाफ नर्स (महिला) पदों के लिए हैं। 

03:05 PM, 07-Sep-2023

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख  21 सितंबर 2023 तक है।

01:37 PM, 07-Sep-2023

SBI PO 2023 Recruitment

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर ( PO) की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 07 सितंबर से शुरू कर दी है। बैंकिग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवार के लिए अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

01:13 PM, 07-Sep-2023

JPSC Civil Jugde Recruitment 2023

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविलि जज (जूनियर डिवीजन) के 138 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज, यानी 21 अगस्त से सभी इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 सितंबर है।

12:23 PM, 07-Sep-2023

UPSSSC Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन सेवा आयोग (UPSSC) द्वारा क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट (JA) और असिस्टेंट लेवल 3 के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूपीएसएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 3,831 पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अक्तूबर, 2023 है।

11:35 AM, 07-Sep-2023

NABARD Assistant Manager Recruitment 2023

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (आरडीबीएस) में सहायक प्रबंधक 'ग्रेड ए' के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

11:11 AM, 07-Sep-2023

MIDC Recruitment 2023

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, एरिया मैनेजर, फायरमैन और अन्य सहित कुल 802 रिक्तियों को भरना है। योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र को प्रिंट करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है।

11:11 AM, 07-Sep-2023

MIDC Recruitment 2023

महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने सहायक अभियंता (सिविल), क्षेत्र प्रबंधक सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - micindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

10:57 AM, 07-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: सेंट्रल रेलवे- बैंकिंग के क्षेत्र में निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

PSSSB JE Recruitment 2023: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - sssb.punjab.gov.in पर जाकर 26 सितंबर, 2023 (शाम 5.00 बजे तक) तक आवेदन कर सकेंगे। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 28 सितंबर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें