फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari Result Live: असिस्टेंट-जूनियर इंजीनियर बनने सहित कई क्षेत्रों में भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया

Wed, 06 Sep 2023 12:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर, बैंकिग और रेलवे सहित कई विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:00 PM, 06-Sep-2023

MIDC Recruitment 2023

महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने सहायक अभियंता (सिविल), क्षेत्र प्रबंधक सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - micindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, एरिया मैनेजर, फायरमैन और अन्य सहित कुल 802 रिक्तियों को भरना है। योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

11:09 AM, 06-Sep-2023

SBI Armours/CRO 2023

भारतीय स्टेट बैंक ने आर्मरर्स और कंट्रोल रूम ऑपरेटर (CRO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 6 सितंबर से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाकर 5 अक्तूबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

10:10 AM, 06-Sep-2023

ONGC Apprentice Recruitment 2023

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। ओएनजीसी ने अप्रेंटिस के 2,500 से भी अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट - ongcindia.com के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 20 सितंबर, 2023 पंजीकरण करने की अंतिम तिथि है। 

विज्ञापन
09:29 AM, 06-Sep-2023

J&K Bank Recruitment 2023

जम्मू और कश्मीर बैंक (जेएंडके बैंक) ने संबंधित जिलों में शाखाओं/कार्यालयों में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com और अपरेंटिस पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेगन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर, 2023 तक है।

09:23 AM, 06-Sep-2023

RPSC Recruitment 2023

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई), और एपी (गृह विज्ञान) के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आरपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 533 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार आज से 05 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
09:14 AM, 06-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: असिस्टेंट-जूनियर इंजीनियर बनने सहित कई क्षेत्रों में भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया

NABARD Assistant Manager Recruitment 2023: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (आरडीबीएस) में सहायक प्रबंधक 'ग्रेड ए' के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें