फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari Result Live: सहायक मैनेजर और लाईब्रेरियन सहित कई नौकरियों में मौका, जानिए आवेदन प्रक्रिया

Tue, 05 Sep 2023 01:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सहायक मैनेजर, लाईब्रेरियन पदों सहित बैंकिंग और रेलवे सहित कई क्षेत्रों में नौकरी करने का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:57 PM, 05-Sep-2023

MIDC Recruitment 2023

महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने सहायक अभियंता (सिविल), क्षेत्र प्रबंधक सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - micindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 802 रिक्तियों को भरना है। योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र को प्रिंट करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है।

01:07 PM, 05-Sep-2023

ONGC Apprentice Recruitment 2023

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 2,500 से भी अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट - ongcindia.com के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 20 सितंबर, 2023 पंजीकरण करने की अंतिम तिथि है। रिजल्ट 5 अक्टूबर, 2023 को घोषित किया जाएगा।

 

12:43 PM, 05-Sep-2023

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में विभिन्न कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 7,547 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
12:11 PM, 05-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: सहायक मैनेजर और लाईब्रेरियन सहित कई नौकरियों में मौका, जानिए आवेदन प्रक्रिया

J&K Bank Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर बैंक (जेएंडके बैंक) ने संबंधित जिलों में शाखाओं/कार्यालयों में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com और अपरेंटिस पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर, 2023 है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें