10:14 AM, 02-Sep-2023
Sarkari Naukari Result Live: रेलवे और बैंकिंग में अपरेंटिस सहित कई क्षेत्रों में भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया
SBI Apprentice Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई अपरेंटिस पंजीकरण विंडो 1 सितंबर, 2023 से खुल गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,160 पदों को भरना है।