फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Live Updates: बैंक-रैलवे सहित कई क्षेत्रों में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Thu, 10 Aug 2023 06:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Jobs Result Live: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए हर दिन नौकरी से जुड़ी जानकारी लेकर हम आते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।   
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:49 PM, 10-Aug-2023

Rajasthan HC Recruitment

राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 277 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार एक अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 30 अगस्त शाम पांच बजे तक है।

 

06:48 PM, 10-Aug-2023

NIT Silchar Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • रजिस्ट्रार: 01 पद

  • लाइब्रेरियन: 01 पद

  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 02 पद

  • तकनीकी अधिकारी: 01 पद

  • तकनीकी सहायक: 23 पद

  • जूनियर इंजीनियर: 06 पद

  • एसएएस असिस्टेंट: 02 पद

  • अधीक्षक: 07 पद

  • वरिष्ठ तकनीशियन: 14 पद

  • वरिष्ठ सहायक: 08 पद

  • स्टेनोग्राफर: 01 पद

  • तकनीशियन: 28 पद

  • जूनियर असिस्टेंट: 15 पद

06:48 PM, 10-Aug-2023

NIT Silchar Recruitment 2023

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर (NIT Silchar) ने 109 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 08 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nits.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
05:40 PM, 10-Aug-2023

DRDO Scientist B Recruitment 2023

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विभिन्न विभागों में वैज्ञानिक 'बी' के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त (शाम 5.00 बजे तक) तक है।

04:03 PM, 10-Aug-2023

AAI Recruitment 2023

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) ने  जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस), सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स), जूनियर एग्जीक्यूटिव (कॉमन कैडर) और अन्य पदों पर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर 04 सितंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।


 

विज्ञापन
03:13 PM, 10-Aug-2023

NLC India Recruitment 2023

एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिस के 194 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2023 तक है।  

 

02:49 PM, 10-Aug-2023

KGMU Nursing Officer Recruitment 2023 Last Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 1291 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई 2023 से चल रही है। नर्सिंग के क्षेत्र में करिअर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.kgmu.org पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आज यानी 10 अगस्त, 2023 आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे फटाफट इसे पूरा कर लें। 

01:35 PM, 10-Aug-2023

UKPSC Lab Assistant Recruitment 2023

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लैब असिस्टेंट, उच्च शिक्षा के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2023 रात 11:59 बजे तक है।

12:31 PM, 10-Aug-2023

RSMSSB Computor Recruitment 2023

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से संगणक पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 10 अगस्त को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

11:14 AM, 10-Aug-2023

DSSSB Recruitment 2023

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पीजीटी-टीजीटी, लैब असिस्टेंट और विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 1841 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2023 तक है।

 

10:43 AM, 10-Aug-2023

श्रेणीवार पदों का विवरण

आयोग ने सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,889 पद तय किए हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए क्रमशः 770, 83, 763 और 326 पद हैं। आयोग 10 अक्तूबर, 2023 को उम्मीदवारों द्वारा विवरण संपादित करने के लिए सुधार विंडो खोलेगा।

10:33 AM, 10-Aug-2023

Sarkari Result Live Updates: बैंक-रैलवे सहित कई क्षेत्रों में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन सेवा आयोग (UPSSC) द्वारा क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट (JA) और असिस्टेंट लेवल 3 के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूपीएसएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 3,831 पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अक्तूबर, 2023 है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें