फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Live Updates: रेलवे-एयरपोर्ट अथॉरिटी में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी पल-पल की खबर

Wed, 09 Aug 2023 05:11 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई क्षेत्रों में नौकरियों की भरमार है। बैंक, रेलवे, एसएससी में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:10 PM, 09-Aug-2023

AAI Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • जूनियर असिस्टेंट (कार्यालय): 09

  • वरिष्ठ सहायक (लेखा): 09

  • कनिष्ठ कार्यकारी (सामान्य संवर्ग): 237

  • कनिष्ठ कार्यकारी (वित्त): 66

  • कनिष्ठ कार्यकारी (अग्निशमन सेवा): 03

  • कनिष्ठ कार्यकारी (कानून): 18

05:10 PM, 09-Aug-2023

AAI Recruitment 2023

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) ने  जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस), सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स), जूनियर एग्जीक्यूटिव (कॉमन कैडर) और अन्य पदों पर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर 04 सितंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

04:30 PM, 09-Aug-2023

CCIL Recruitment 2023

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  cotcorp.org.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त (रात 11.55 बजे) तक है।

विज्ञापन
04:29 PM, 09-Aug-2023

UKPSC Lab Assistant Recruitment 2023

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लैब असिस्टेंट, उच्च शिक्षा के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2023 रात 11:59 बजे तक है।

01:58 PM, 09-Aug-2023

रिक्तियों का विवरण

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) और डिजाइन ट्रेनी (डीटी) पदों के लिए कुल 185 रिक्तियां जारी की गई हैं। 185 रिक्तियों में से 95 रिक्तियां मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के लिए घोषित की गई हैं और बाकी 90 पद डिजाइन ट्रेनी (डीटी) के लिए हैं।

विज्ञापन
01:57 PM, 09-Aug-2023

HAL Recruitment 2023

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) और डिजाइन ट्रेनी (डीटी) की 185 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2023 तक है।

 

12:03 PM, 09-Aug-2023

JSSC JITOCE 2023 Recruitment

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE 2023) के लिए आवेदन करने की आज यानी 09 अगस्त आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


 

10:59 AM, 09-Aug-2023

AAI Recruitment 2023

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) ने  जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस), सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स), जूनियर एग्जीक्यूटिव (कॉमन कैडर) और अन्य पदों पर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर 04 सितंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

10:36 AM, 09-Aug-2023

रिक्तियों का विवरण

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में स्नातक, डिप्लोमा धारकों और आईटीआई स्नातकों सहित विभिन्न शिल्प और विषयों में अपरेंटिस प्रशिक्षण के लिए 647 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें स्नातक अपरेंटिस के 186 पद, डिप्लोमा अपरेंटिस के 111 पद और आईटीआई अपरेंटिस के 350 पद शामिल हैं।

10:27 AM, 09-Aug-2023

Sarkari Result Live Updates: रेलवे-एयरपोर्ट अथॉरिटी में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी पल-पल की खबर

HAL Apprentice Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.mhrdnats.gov.in और www.apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2023 तक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें