फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari Result Live Updates: आर्मी स्कूल-नैनीताल बैंक में निकलीं भर्तियां, नौकरी से जुड़ी पल पल की खबर

Wed, 23 Aug 2023 06:51 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result Live Updates: आर्मी स्कूल-नैनीताल बैंक, डाक विभाग सहित कई क्षेत्रों में भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को नौकरी से जुड़ी पल पल की अपडेट यहां मिलती रहेगी। 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:51 PM, 23-Aug-2023

NCL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती में कुल 338 रिक्तियां हैं, जिन्हें सात पदों और श्रेणियों में बांटा गया है। शॉवेल ऑपरेटर (प्रशिक्षु), डम्पर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), सरफेस माइनर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), डोजर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), ग्रेडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), पे लोडर ऑपरेटर, क्रेन ऑपरेटर के हैं। ये सभी ट्रेनी पदों के लिए हैं और उम्मीदवारों की नियुक्ति एक समयावधि के लिए की जाएगी।  

06:50 PM, 23-Aug-2023

NCL Recruitment 2023

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 338 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  nclcil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 09 अगस्त से जारी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 तक है।

06:50 PM, 23-Aug-2023

DSSSB 2023 रिक्तियों का विवरण

टीजीटी स्पेशल 581 पद
पीजीटी 47 पद
संगीत शिक्षक 182 पद
गैर शिक्षण 1025 पद
टीजीटी कंप्यूटर साइंस 06 पद

विज्ञापन
06:50 PM, 23-Aug-2023

DSSSB 2023 Recruitment

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से टीजीटी, पीजीटी, लैब असिस्टेंट, पीए सहित 1841 पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत गुरुवार 17 अगस्त 2023 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 है।

04:41 PM, 23-Aug-2023

Constable Recruitment रिक्तियों का विवरण

तमिलनाडु कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 भर्ती अभियान का उद्देश्य 3359 पदों को भरना है, जिनमें से 2576 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 783 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इनमें कांस्टेबल ग्रेड II (सशस्त्र रिजर्व) - 2599 रिक्तियां, जेल वार्डर ग्रेड II - 86 रिक्तियां, फायरमैन- 674 रिक्तियों को मिलाकर कुल 3359 रिक्तियां हैं। 

विज्ञापन
04:40 PM, 23-Aug-2023

TNUSRB Constable Recruitment 2023

तमिलनाडु यूनिफॉर्मड स्टाफ रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) की तरफ से 3359 कॉन्स्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2023 तक है। 

04:27 PM, 23-Aug-2023

CAG Recruitment 2023

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की तरफ से 1773 प्रशासनिक सहायक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती की प्रक्रिया 17 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट cag.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2023 तक है।

02:08 PM, 23-Aug-2023

JIPMER Recruitment 2023

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की  प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 तक है। 

12:59 PM, 23-Aug-2023

Chandigarh Teacher Recruitment

शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2023 तक है।

 

12:14 PM, 23-Aug-2023

SSC Stenographer Recruitment 2023 Last Date

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से चल रही स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज यानी 23 अगस्त आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया रात 11.00 बजे तक चलेगी।

11:32 AM, 23-Aug-2023

Indian Navy Tradesman Recruitment 2023

भारतीय नौसेना ने 362 ट्रेड्समैन मेट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी, जो 25 सितंबर 2023 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiannavy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

 

10:48 AM, 23-Aug-2023

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख  21 सितंबर 2023 तक है। 

10:35 AM, 23-Aug-2023

Sarkari Naukari Result Live Updates: आर्मी स्कूल-नैनीताल बैंक में निकलीं भर्तियां, नौकरी से जुड़ी पल पल की खबर

India Post GDS Recruitment 2023: देशभर में डाक विभाग ने बंपर भर्तियां जारी की हैं। डाक विभाग में नौकरी के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 03 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है। इसके बाद आवेदन पत्र में संपादन या सुधार विंडो 24 अगस्त से 26 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें