फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Jobs Results 2023 Live: एसएसी-रेलवे रिजर्व बैंक में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Sun, 14 May 2023 02:53 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: एसएसी सीएचएसएल में बंपर पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इसी तरह रेलवे और बैंक में भी नौकरियां हैं, जहां आवेदन किया जा सकता हैं। 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:53 PM, 14-May-2023

SSC CHSL आवेदन पत्र संशोधन

एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र और फीस जमा करने के बाद एसएससी 14 जून से 15 जून 2023 तक उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र और फीस भुगतान में हुई किसी भी गलती को सुधारने का एक मौका देगा। इस दौरान उम्मीदवारों के पास 11 बजे रात तक समय रहेगा।

02:52 PM, 14-May-2023

SSC CHSL आवेदन शुल्क

एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन कर रहे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी जाएगी। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 10 जून 2023 तक है। अगर आप ऑफलाइन फीस जमा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए 11 जून तक आपको बैंक से चालान जेनरेट करवाना होगा। इसके बाद आपके पास 12 जून तक समय मिलेगा। एक बार भुगतान हो जाने के बाद वापस नहीं किया जाएगा।

02:52 PM, 14-May-2023

SSC CHSL आयु-सीमा

एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा  01-08-2023 के अनुसार तय की गई है। जिसके तहत उम्मीदवारों की आयु18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को भारत सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन
01:17 PM, 14-May-2023

SSC CHSLपदों की संख्या

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।

 

01:07 PM, 14-May-2023

ssc chsl 2023

कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 मई, 2023 से जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून, 2023 तक है। परीक्षा के लिए पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10-15 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं।

 

विज्ञापन
01:05 PM, 14-May-2023

SSC CHSL 2023 Registration

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। 

10:08 AM, 14-May-2023

RBI BHARTI 2023

आरबीआई ग्रेड बी-जनरल फेज 1 परीक्षा 09 जुलाई और ग्रेड बी-डीईपीआर और डीएसआईएम के लिए परीक्षा 16 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी।

10:07 AM, 14-May-2023

RBI Recruitment पदों की संख्या

  • अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) जनरल के 222 पद

  • अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर के 38 पद

  • अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम के 31 पद

10:04 AM, 14-May-2023

Sarkari Jobs Results 2023 Live: एसएसी-रेलवे रिजर्व बैंक में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

RBI Grade B Recruitment 2023: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास अच्छा मौका है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विभिन्न विभागों में अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 09 मई से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर इन रिक्तियों के लिए 09 जून 2023 शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 291 रिक्तियों को भरना है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें