फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari Result Live: शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Thu, 04 May 2023 05:28 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Jobs Result Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इसके साथ सेना, रेलवे, शिक्षा के क्षेत्र में भी मौका है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:28 PM, 04-May-2023

BPSSC SI आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये का आवेदन देना होगा।

05:27 PM, 04-May-2023

पदों का विवरण

फिटर : 17
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 08
इलेक्ट्रीशियन: 06
मशीनिस्ट: 04
एमआर एंड एसी: 03
टर्नर: 02
प्लंबर : 02
मैकेनिक मोटर वाहन / मैकेनिक डीजल: 01
यांत्रिक: 05
रेडियोग्राफर-ए (स्तर 4): 01 पद

05:13 PM, 04-May-2023

VSSC recruitment 2023

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर रिक्तियों के लिए 18 मई शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 49 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
04:21 PM, 04-May-2023

BPSSC SI Recruitment 2023

BPSSC भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 64 पदों को भरना है, जिनमें से 11 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर, मद्य निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग के लिए हैं और 53 रिक्तियां बिहार अग्निशमन सेवा, गृह में उप-विभागीय अग्निशमन अधिकारी के लिए हैं।
 

04:19 PM, 04-May-2023

BPSSC SI Recruitment 2023

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर मद्य निषेध और सब-डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून 2023 तक चलेगी।

 

विज्ञापन
03:52 PM, 04-May-2023

IOCL recruitment 2023

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने हल्दिया (पश्चिम बंगाल) और वडोदरा (गुजरात) में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया एक मई से शुरू हुई थी और 30 मई को समाप्त होगी। आईओसीएल केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगी।

03:32 PM, 04-May-2023

APSSB CSLE 2023 Notification Out

अरुणाचल प्रदेश संयुक्त माध्यमिक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून दोपहर तीन बजे तक है। इसके लिए लिखित परीक्षा 26 नवंबर 2023 को आयोजित की जानी है। पीईटी/पीएसटी 18 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1370 रिक्तियों को भरना है।

 

03:32 PM, 04-May-2023

APSSB CSLE 2023 Notification Out

अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) ने संयुक्त माध्यमिक स्तरीय परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जून सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

02:51 PM, 04-May-2023

UPSC CDS 1 Result 2023 Out

संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की है। यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

 

02:21 PM, 04-May-2023

JSSC Lab Assistant पदों का विवरण

जेएसएससी की भर्ती अभियान का लक्ष्य प्रयोगशाला सहायकों के लिए कुल 690 रिक्तियों को भरना है। इसमें रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिकी क्षेत्र में प्रत्येक में 230 रिक्तियां शामिल हैं।

02:19 PM, 04-May-2023

JSSC Lab Assistant Recruitment 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की (जेएसएससी) प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज यानी 04 मई अंतिम दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर फटाफट आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पांच अप्रैल 2023 से चल रही है।

 

12:15 PM, 04-May-2023

BCCL Recruitment 2023

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने जूनियर ओवरमैन, टेक के 77 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये रिक्तियां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत आयोजित का जा रही हैं। उम्मीदवारों को बीसीसीएल के कार्यालय में एक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजना होगा।

11:55 AM, 04-May-2023

BTSC Recruitment Last Date Extended

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फार्मासिस्ट के पदों पर चल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार इन पदों केलिए 19 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

10:50 AM, 04-May-2023

Sarkari Naukari Result Live: शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Rajasthan Nursing Officer Recruitment 2023: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के हेल्थ डिपार्टमेंट ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है, इसके तहत प्रदेशभर में 7020 पदों पर नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हेल्थ डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 4 जून 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें