फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari jobs Live: SSC,IB,IOCL समेत इन विभागों में नौकरी का मौका,आज आएगा बीपीएससी प्री का रिजल्ट

Fri, 18 Nov 2022 10:12 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

खास बातें


Sarkari Jobs Result Live, BPSC 67th Prelims Result soon: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:04 PM, 17-Nov-2022

Govt Jobs HPBoSE HP TET November 2022 Exam

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) की अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार को एक विषय के लिए केवल एक आवेदन पत्र जमा करने की अनुमति है। एक ही विषय के लिए एक उम्मीदवार के एकाधिक आवेदन खारिज किए जा सकते हैं। 

08:13 PM, 17-Nov-2022

सरकारी नौकरी : HP TET लेट फीस के साथ 25 नवंबर तक करें आवेदन

इस बीच, एचपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर, 2022 तक hpbose.org पर जारी रहेगी। वहीं, लेट फीस के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2022 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर बोर्ड द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

07:00 PM, 17-Nov-2022

Results Govt Jobs HP TET November 2022 Exam Dates

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जेबीटी टीईटी, शास्त्री टीईटी, टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी, टीजीटी (मेडिकल) टीईटी, टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी, भाषा शिक्षक टीईटी, पंजाबी टीईटी और उर्दू टीईटी के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
06:03 PM, 17-Nov-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट HP TET November 2022 Exam

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर 2022 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 10 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2022 तक दो पालियों - सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 02 से 4.30 बजे तक आयोजित होने वाली है। 

05:54 PM, 17-Nov-2022

Sarkari Vacancy Results UPPSC PCS Main Exam 2021

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 678 रिक्तियों के लिए भर्ती के मुकाबले कुल मिलाकर 627 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। इस भर्ती के तहत अभी 51 पद रिक्त हैं। उम्मीदवार 16 नवंबर से 22 नवंबर के बीच अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
05:13 PM, 17-Nov-2022

Govt Job Exams UPPSC PCS Main Exam 2021 Marksheet Out

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 की मार्कशीट जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम 19 अक्तूबर को घोषित किए गए थे। 

02:38 PM, 17-Nov-2022

NMMSS Scholarship

शिक्षा मंत्रालय ने एक बार फिर नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2022-23 को आगे बढ़ा दिया है। एनएमएमएसएस 2022 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2022 है।

01:43 PM, 17-Nov-2022

International Students' Day 2022

हर साल दुनिया भर के छात्र 17 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दौरान हजारों छात्र आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

01:05 PM, 17-Nov-2022

sarkari naukari Mp Police Constable Bharti 2022

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी पुलिस के आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) के दो सौ पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

 

11:36 AM, 17-Nov-2022

SARKARI NAUKARI Central Coalfields Limited Recruitment 2022

  सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने भर्ती की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट यानी www.centralcoalfields.in पर प्रकाशित किया है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से 139 जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों की भर्ती के लिए घोषणा की है। आवेदन पत्र 16 नवंबर से 06 दिसंबर 2022 तक जमा कर सकते हैं। 
 

10:31 AM, 17-Nov-2022

sarkari naukari IB Recruitment 2022

 इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भर्ती अभियान के माध्यम से भरे जाने वाले सुरक्षा सहायक, कार्यकारी और मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए 1671 रिक्तियों की घोषणा की है। सुरक्षा सहायक, कार्यकारी और मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए आईबी भर्ती 2022 अधिसूचना तकनीकी कारणों से कुछ समय के लिए वापस ले ली गई है।
 

09:42 AM, 17-Nov-2022

sarkari naukari NHM MP Recruitment

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) ने संविदा एएनएम के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।  आकर्षक सैलरी के साथ मिलेंगी 1200 नौकरियां।

09:29 AM, 17-Nov-2022

SSC JHT Recruitment Final Answer Key 2022 Out

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 के पेपर-1 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

08:09 AM, 17-Nov-2022

Sarkari Naukari jobs Live:SSC,IB,IOCL समेत इन विभागों में नौकरी का मौका,आज आएगा बीपीएससी प्री का रिजल्ट

IOCL Apprentice Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने विभिन्न ट्रेड/ डिसिप्लिन में पाइपलाइन डिवीजन में अपरेंटिस के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें