फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live 2022: बैंक और रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, मिलेगी बंपर सैलरी

Fri, 01 Jul 2022 10:55 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान समय में विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां हैं। इस सभी के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू है या शुरू होने वाली हैं। इसलिए सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 PM, 01-Jul-2022

Sarkari Jobs: ICF Apprentice Recruitment 2022

भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। आवेदन शुल्क के रूप में आवेदकों को 100 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जा सकते हैं।

10:34 PM, 01-Jul-2022

Govt Jobs : ICF Apprentice Recruitment पदों का विवरण

रेलवे आईसीएफ, चेन्नई की ओर से 600 एक्स-आईटीआई और 276 फ्रेशर्स सहित कुल 876 अपरेंटिस पद प्रस्ताव पर हैं। इन पदों में वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। 

09:40 PM, 01-Jul-2022

Govt Jobs Railway Bharti 2022

इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल pb.icf.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सभी प्रकार से पूर्ण किए गए आवेदन 26 जुलाई को शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
08:52 PM, 01-Jul-2022

Sarkari Result & Jobs : रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री भर्ती

यह भर्ती रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF, चेन्नई) के लिए होने जा रही है। रेलवे आईसीएफ, चेन्नई ने नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

07:45 PM, 01-Jul-2022

Sarkari Jobs : 10वीं पास युवाओं के लिए 876 पदों पर भर्ती शुरू

10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन सरकारी भर्ती निकली है। भारतीय रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं के लिए 876 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। 

विज्ञापन
06:50 PM, 01-Jul-2022

Govt Jobs Result : वायुसेना भर्ती एफकैट परीक्षा अंतिम परिणाम जारी

IAF AFCAT 02/2021 परीक्षा पिछले साल 28, 29 और 30 अगस्त को IAF में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों के लिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी में कमीशन अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। परिणाम सितंबर में घोषित किया गया था। अंतिम चयन सूची में नाम, एएफसीएटी संख्या और आवंटित पाठ्यक्रम शामिल है।

06:02 PM, 01-Jul-2022

Sarkari Job: IAF AFCAT Result

भारतीय वायु सेना (IAF) की ओर से वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी AFCAT 02/2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर अंतिम मेरिट सूची देख सकते हैं।

04:53 PM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान वीडीओ मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह प्रवेश पत्र मुख्य परीक्षा के लिए है।

03:37 PM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन

जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे इस सुनहरे मौके को हाथों से न जाने दें। वे अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर दें।

02:02 PM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: हिमाचल प्रदेश टीईटी के लिए आवेदन आखिरी तारीख आज

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन आज 1 जुलाई, 2022 को रात 11.59 बजे तक ही कर सकेंगे।

01:01 PM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri: कब होनी है परीक्षा?

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, 2022 से लेकर 22 जुलाई, 2022 के बीच किया जाना निर्धारित है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 7301 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। 
 

12:21 PM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri: एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। 
 

11:44 AM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: आयु-सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों को 100  रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

11:12 AM, 01-Jul-2022

Govt Jobs Live: क्या रहेगा वेतन?

  • फ्रेशन दसवीं पास के लिए- 6000 रुपये प्रतिमाह
  • फ्रेशन बारहवीं पास के लिए- 7000 रुपये प्रतिमाह
  • Ex-ITI के लिए- लिए- 7000 रुपये प्रतिमाह

10:30 AM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर है भर्ती

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 800 निर्धारित की गई है। 

09:55 AM, 01-Jul-2022

सरकारी नौकरी: इस तारीख तक कर लें आवेदन

विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 26 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही जमा कर दें।
 

09:17 AM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022 :कब तक कर सकेंगे आवेदन?

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई की ओर से अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जून, 2022 से शुरू कर दी गई है। 
 

09:05 AM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई की आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

08:33 AM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri Result Live 2022: बैंक और रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, मिलेगी बंपर सैलरी

रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई ने भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत अपरेंटिस के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों को काम पर रखा जाएगा।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें