एचएसएससी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी सीईटी परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन सफलतापूर्वक किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। बोर्ड ने प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया है।
वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जून, 2022 से शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 5 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जा कर जमा कर सकते हैं।
अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज से कर दी गई है। इस पद को वायुसेना ने अग्निवीर वायु का नाम दिया है। यह वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत पहली भर्ती प्रक्रिया है।
प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। ग्रुप बी सेवाओं के लिए भर्ती अभियान 800 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 42 रिक्तियां सामान्य प्रशासनिक विभाग के लिए, 77 वित्त विभाग के लिए, 603 गृह विभाग के लिए और 78 राजस्व और वन विभाग के लिए हैं।
एमपीएससी ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा-2022, आठ अक्तूबर को पूरे महाराष्ट्र के 37 जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने 2022 के लिए ग्रुप बी अधीनस्थ सेवा (अराजपत्रित) अधिकारियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना mpsc.gov.in पर उपलब्ध है और इच्छुक उम्मीदवार 24 जून से 15 जुलाई तक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 24 निर्धारित की गई है। साइंटिफिक ऑफिसर के लिए 1 पद, असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट के लिए 21 पद और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए 2 पद है।
यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
संघ लोक सेवा आयोग यानी की यूपीएससी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और अन्य पदों के लिए रिक्तियां जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए दोबारा ली जा रही परीक्षा दो जुलाई, 2022 को आयोजित की जानी निधार्रित है। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवारों के लिए प्रवेश का समय सुबह छह बजे से सात बजे तक है। सात बजे के बाद आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी सूरत में एंट्री नहीं दी जाएगी।
राजस्थान पुलिस द्वारा 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा अब दोबारा दो जुलाई को आयोजित की जाएगी। राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,588 पदों के लिए भर्ती परीक्षा पहले 13 मई से 16 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 01 अगस्त 2001 से 31 अक्टूबर 2008 के बीच होना चाहिए।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: नेवल डॉकयार्ड, मुंबई ने अपरेंटिस के बंपर पदों पर भर्ती निकालीं हैं। आधिकारिक अधिसूचना में रिक्त पदों की संख्या 338 बताई गई है। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।