नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की भर्ती के लिए चरण- 1 में 100 अंकों की प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा होगी और यह 06 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। वहीं, चरण-2 की परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी। इसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) भी आयोजित की जाएगी।
ड्राफ्ट्समैन (Draughtsman) : 14
पर्यवेक्षक प्रबंधन : 07
पर्यवेक्षक सिफर : 13
पर्यवेक्षक स्टोर : 09
हिंदी टाइपिस्ट : 10
ऑपरेटर (संचार) : 35
इलेक्ट्रीशियन : 30
वेल्डर : 24
मल्टी स्किल वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : 22
मल्टी स्किल वर्कर (कुक) : 82
ड्राफ्ट्समैन : वेतन स्तर 5 (29,200 रुपये से 92,300 रुपये)
पर्यवेक्षक (प्रशासन) : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
पर्यवेक्षक स्टोर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
पर्यवेक्षक सिफर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
हिंदी टाइपिस्ट : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)
ऑपरेटर (संचार) : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)
इलेक्ट्रीशियन : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)
वेल्डर : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)
मल्टी स्किल्ड वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये)
मल्टी स्किल्ड वर्कर (रसोइया) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये)
एसएससी की ओर से अब तक परिणाम जारी करने को लेकर कोई भी आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का परिणाम इस हफ्ते जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा, 2022 का आयोजन 05 जुलाई 2022 से लेकर 22 जुलाई 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इसके बाद 02 अगस्त, 2022 को आयोग ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था।
कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का परिणाम अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। परिणाम को ऑनलाइन मोड में ही जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। अब परीक्षा के परिणाम भी जारी हो गए हैं।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 400 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन, वॉयस टेस्ट आदि के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर एग्जिक्यूटिव (हवाई यातायात नियंत्रण) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
जो भी उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई मेरिट सूची में शामिल हुए हैं, उन्हें अब भर्ती के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन, वॉयस टेस्ट, टेस्टिंग फोर साइकोएक्टिव सब्सटांस के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए प्रवेश पत्र को चयनित उम्मीदवारों के आधिकारिक ईमेल पर जल्द ही भेजा जाएगा।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम 19 सितंबर की रात ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं।
भारतीय खाद्य निगम (FCI) की भर्ती एवं चयन प्रक्रिया में चरण- I और चरण- II की ऑनलाइन परीक्षा शामिल होगी। योग्यता के आधार पर अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा और जहां जरूरी होगा तो कौशल परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का भी आयोजन किया जाएगा।
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
योग्य उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर 05 अक्तूबर को शाम 04 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5,043 रिक्तियों (2,388 उत्तर क्षेत्र, 989 दक्षिण क्षेत्र, 768 पूर्व क्षेत्र, 713 पश्चिम क्षेत्र और 185 उत्तर पूर्व क्षेत्र) को भरना है। परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी।
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: भारतीय खाद्य निगम (FCI) में बड़े पैमाने पर नौकरियां निकलीं हैं। ये नौकरियां एफसीआई के देश भर में स्थित कार्यालयों और क्षेत्रीय केंद्रों के लिए हैं। दरअसल, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने विभिन्न क्षेत्रों में जूनियर इंजीनियर, आशुलिपिक और सहायक ग्रेड -3 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।