फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: आरपीएससी, जेकेपीएससी समेत विभिन्न विभागों ने निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sat, 08 Oct 2022 06:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result Live: सरकारी नौकरी करना किसका सपना नहीं होता। हर रोज देश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसके लिए या तो नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं या आवेदन शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:04 PM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri Live: इस तारीख तक कर लें आवेदन

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। आयोग ने आवेदन के लिए आखिरी तारीख 05 नवंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इससे पहले ही आवेदन कर लें। उम्मीदवारों को 06 से 08 नवंबर, 2022 तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा। 

05:12 PM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri : जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग में 100 से अधिक पदों पर भर्ती

 जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती जारी की गई है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती जारी की गई है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

04:32 PM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri: इतना आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 


 

विज्ञापन
04:03 PM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri Live: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी है।

03:28 PM, 08-Oct-2022

SSC CGL Recruitment: इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति

SSC CGL Recruitment के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, विदेश मामलों के मंत्रालय, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA), इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI),नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) समेत कई अन्य मंत्रालयों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन टीयर-1, टीयर-2 और टीयर-3 परीक्षा के लिए माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
02:50 PM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri : SSC CGL भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2022 यानी SSC CGL भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज 08 अक्तूबर, 2022 को समाप्त कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपना आवेदन कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर लें। 

02:17 PM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri Result Live: कब हुई थी परीक्षा?

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC MTS Tier 1, 2022 का आयोजन 05 जुलाई 2022 से लेकर 22 जुलाई 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इसके बाद 02 अगस्त, 2022 को आयोग ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। उम्मीदवारों को 07 अगस्त, 2022 तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था। 

01:46 PM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

जानकारी के मुताबिक एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा में एमटीएस के लिए 44,590 और हवलदार के लिए 24,570 उम्मीदवारों को राउंड-2 के लिए चयनित किया गया है। इन सभी को भर्ती के अगले चरण PET/PST और टियर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आयोग राज्यवार कटऑफ भी जारी किया है।

01:33 PM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri: ऐसे चेक करें परिणाम

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

12:47 PM, 08-Oct-2022

SSC MTS Result: एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने एमटीएस और हवलदार (CBIC & CBN) टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को आद 08 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। 

11:56 AM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri live: शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में संबंधित क्षेत्र में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही दो साल का अनुभव, हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। योग्यता और आयु-सीमा आदि से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें। 

 

11:22 AM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri: जानें आवेदन की जरूरी तारीखें

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट टाउन प्लानर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 10 अक्तूबर, 2022 से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 09 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। 

10:55 AM, 08-Oct-2022

Sarkari Naukri Result Live: आरपीएससी, जेकेपीएससी समेत विभिन्न विभागों ने निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग/RPSC ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और तय तारीख से अपना आवेदन भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें