फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: पुलिस, वन अधिकारी, इंजीनियर समेत हजारों पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tue, 18 Oct 2022 11:11 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Govt Jobs Sarkari Result Naukri 2022 Live: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों इस समय बंपर भर्तियां जारी हैं। इन विभागों में आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे इस लाइव ब्लॉग की मदद से विभिन्न सरकारी भर्तियों और रिजल्ट के बारे में सभी जरूरी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:08 PM, 18-Oct-2022

Bihar Civil Court Recruitment का परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न अंक
सामान्य अंग्रेजी 20 20
न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड 25 25
सामान्य ज्ञान 25 25
हिंदी 20 20
कुल 90 90

10:38 PM, 18-Oct-2022

Jobs and Results : Bihar Civil Court Recruitment 2022

 

पद का नाम पद संख्या योग्यता
क्लर्क 3325 स्नातक
स्टेनो ग्राफर 1562 ग्रेजुएट + स्टेनो + टाइपिंग
कोर्ट रीडर सह बयान लेखक 1132 स्नातक
चपरासी/ अर्दली 1673 10वीं पास

10:01 PM, 18-Oct-2022

Sarkari Naukri Result Live बिहार सिविल कोर्ट भर्ती

बिहार सिविल कोर्ट ऑफिसर्स एंड सैफ (भर्ती, पदोन्नति, स्थानांतरण, और अन्य सेवा शर्तें) नियम, 2022 के आलोक में योग्य उम्मीदवार वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
09:20 PM, 18-Oct-2022

UPSC ESE 2023 दो पालियों में होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) प्रारंभिक परीक्षा पहली पाली में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर (पेपर- 1 ऑब्जेक्टिव) के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी जबकि दूसरी पाली में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग (डिसिप्लिन- विशिष्ट पेपर - II ऑब्जेक्टिव) के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। 

08:36 PM, 18-Oct-2022

Sarkari Naukri Exam UPSC ESE 2023

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर समय- सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
07:05 PM, 18-Oct-2022

Govt Jobs बिहार सिविल कोर्ट भर्ती

कार्यालय संयोजक, केंद्रीकृत चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना की ओर से बिहार के अधीनस्थ न्यायालयों / जिला न्यायालयों में क्लास- III/यानी ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की गई है। बिहार सिविल कोर्ट ऑफिसर्स एंड सैफ (भर्ती, पदोन्नति, स्थानांतरण, और अन्य सेवा शर्तें) नियम, 2022 के आलोक में योग्य उम्मीदवार वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

06:05 PM, 18-Oct-2022

Sarkari Naukri बिहार की जिला अदालतों में बंपर भर्ती 

बिहार में सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए राहत भरी खुशखबर है। बिहार की जिला अदालतों में क्लर्क, स्टेनो ग्राफर, रीडर और चपरासी बनने का मौका मिल रहा है। यहां रिक्त 7,692 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है। 

05:12 PM, 18-Oct-2022

Sarkari Jobs BRO में किस पद पर कितनी मिलती है सैलरी?

  1. ड्राफ्ट्समैन : वेतन स्तर 5 (29,200 रुपये से 92,300 रुपये)
  2. पर्यवेक्षक (प्रशासन) : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
  3. पर्यवेक्षक स्टोर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
  4. पर्यवेक्षक सिफर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
  5. हिंदी टाइपिस्ट : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)
  6. ऑपरेटर (संचार) : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)
  7. इलेक्ट्रीशियन : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)
  8. वेल्डर : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)
  9. मल्टी स्किल्ड वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये)
  10. मल्टी स्किल्ड वर्कर (रसोइया) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये)

04:15 PM, 18-Oct-2022

HPPSC HPAS Answer key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा

हिमाचल पीएससी ने इस भर्ती के लिए जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम हैं। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 अक्तूबर, 2022 से पहले तक दर्ज करा लें।

03:30 PM, 18-Oct-2022

HPPSC HPAS Answer key: कब हुई थी परीक्षा?

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2021 का आयोजन 16 अक्तूबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

02:50 PM, 18-Oct-2022

Sarkari Result: ऐसे डाउनलोड करें

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब उत्तर कुंजी को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

01:50 PM, 18-Oct-2022

HPPSC HPAS Answer key: हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2021 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आज 18 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।

12:38 PM, 18-Oct-2022

Sarkari Naukri: नोटिस जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए गए नोटिस में कहा है कि प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी को आयोग की वेबसाइट पर 17.10.2022 को अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक में लॉग इन कर सकते हैं।

12:00 PM, 18-Oct-2022

Sarkari Result:   एसएससी एमटीएस भर्ती की उत्तर कुंजी जारी

कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने मल्टी टास्किंग (Non Technical) स्टाफ/SSC MTS भर्ती परीक्षा, 2021 के पेपर-1 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी कोआधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

11:14 AM, 18-Oct-2022

sarkari Result: ऐसे चेक करें परिणाम

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

10:30 AM, 18-Oct-2022

SSC Stenographer Result: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 का अंतिम परिणाम जारी

कर्मचारी चयन आयोग/ SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2020 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को 17 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। 

09:45 AM, 18-Oct-2022

Sarkari Naukri Live: इतने पदों पर होनी है भर्ती

कर्नाटक लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 332 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। पदों के अनुसार भर्ती का विवरण नीचे दिया गया है-

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 166 पद
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) - 03 पद
  • अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय में सहायक सांख्यिकी अधिकारी - 58 पद
  • आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय के सांख्यिकी निरीक्षक - 105 पद

09:05 AM, 18-Oct-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख से करें आवेदन

कर्नाटक लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्तूबर, 2022 से शुरू हो जाएगी। आयोग ने भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। 

08:42 AM, 18-Oct-2022

Sarkari Naukri Result Live: पुलिस, वन अधिकारी, इंजीनियर समेत हजारों पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Govt Jobs Sarkari Result Naukri 2022 Live:  कर्नाटक लोक सेवा आयोग/KPSC ने जूनियर इंजीनियर (Civil, Mechanical), सांख्यिकी अधिकारी और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती जारी की है। उम्मीदवार अपना आवेदन कर्नाटक लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें