उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर, “वन दरोगा” आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रिक्त पद के लिए आवेदन करें और आवेदन पत्र भरें।
अब अपने दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
इसके बाद डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 110 रिक्त पदों को भरा जाना निर्धारित है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय विश्लेषक / प्रबंधक, क्रेडिट अधिकारी, डेटा इंजीनियर, आईटी, क्रेडिट अधिकारी, जोखिम प्रबंधक / प्रबंधक, आदि के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रुपये 175/- + जीएसटी होगा जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए रुपये 850/- + जीएसटी देय होगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख आज 17 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है।
NCERT की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन 28 अक्तूबर, 2022 तक जमा कर सकते हैं।
NCERT ने विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
BECIL की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 114 निर्धारित की गई है। इनमें मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन, मेडिकल रिकॉर्ड अधिकारी, फार्मासिस्ट ग्रेड-II समेत कई पद शामिल हैं।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है।
Govt Jobs Sarkari Result Naukri 2022 Live: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) की ओर से एलडीसी, फर्मासिस्ट समेत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती जारी की गई है और योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर जमा कर सकते हैं।