फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: एनएलसी ने ट्रेनी तो रेलवे ने निकालीं टीजीटी, पीजीटी के पदों पर भर्तियां, बिना परीक्षा होगी भर्ती

Thu, 18 Nov 2021 08:20 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Job (सरकारी नौकरी) 2021 Live Updates Latest Government Jobs Alert & Results: 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां निकलीं हैं। बता दें कि कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:20 PM, 18-Nov-2021

Govt Job : एनएलसी भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

यदि कोई उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा रहा है तो वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं।  
  • चरण 2: होम पेज पर करियर विकल्प पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद करेंट ओपनिंग पर क्लिक करें।
  • चरण 4: विज्ञापन संख्या: 07/2021 डाउनलोड करें। विज्ञापन में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
  • चरण 5: फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

08:19 PM, 18-Nov-2021

NLC India Limited ट्रेनी भर्ती 2021 की आयु सीमा

विभिन्न श्रेणी के उम्मीदवारों की अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसे नीचे दी गई तालिका में समझाया गया है।

श्रेणी    अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस : 28 वर्ष
ओबीसी : 31 वर्ष
एससी / एसटी : 33 वर्ष

एनएलसी इंडिया प्रशिक्षु भर्ती 2021 के लिए डायरेक्ट अप्लाई लिंक

06:32 PM, 18-Nov-2021

Sarkari Naukri: एनएलसी प्रशिक्षु भर्ती 2021

विभाग और यूनिट वार प्रशिक्षण स्लॉट की संख्या

  1. नेवेली यूनिट्स    24
  2. कॉर्पोरेट कार्यालय    07
  3. बरसिंगसर परियोजना    03
  4. एनटीपीएल / तूतीकोरिन    06
  5. एनयूपीपीएल, कानपुर    05
  6. क्षेत्रीय कार्यालय/चेन्नई    02
  7. क्षेत्रीय कार्यालय/चेन्नई - वाणिज्यिक    02
  8. क्षेत्रीय कार्यालय/नई दिल्ली    02
  9. तालाबीरा परियोजना    04
  10. दक्षिण पहवाड़ा - दुमका    01

विज्ञापन
05:47 PM, 18-Nov-2021

सरकारी नौकरी 2021: एनएलसी ट्रेनी पदों पर भर्ती

एनएलसी ट्रेनी पदों की भर्ती के आवेदन 22 नवंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकेंगे। उम्मीदवार जो चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें पद के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को आवेदन से पूर्व एनएलसी ट्रेनी भर्ती 2021 अधिसूचना को पढ़ लेना चाहिए। 

04:55 PM, 18-Nov-2021

Sarkari Jobs : NLC Trainee Recruitment 2021

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड ने इंडस्ट्रियल ट्रेनी के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एनएलसी इंडिया में फिलहाल 56 पदों पर भर्ती की जा रही है। इंडस्ट्रियल ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार आवेदन करना शुरू कर सकते हैं, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
04:02 PM, 18-Nov-2021

Sarkari Naukri: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के समय मूल और स्व-सत्यापित सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

03:35 PM, 18-Nov-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

  • अंग्रेजी विषय के लिए पीजी शिक्षक: 01 पद
  • अर्थशास्त्र विषय के लिए पीजी शिक्षक: 01 पद
  • पीजी टीचर फॉर बिजनेस स्टडीज विषय: 01 पद
  • विज्ञान विषय के लिए टीजी शिक्षक: 01 पद
  • कंप्यूटर विज्ञान विषय के लिए टीजी शिक्षक: 01 पद
  • सामाजिक विज्ञान विषय के लिए टीजी शिक्षक: 01 पद
  • अंग्रेजी विषय के लिए टी.जी. शिक्षक: 02 पद
  • प्राथमिक शिक्षक: 02 पद

02:19 PM, 18-Nov-2021

Sarkari job: ऐसे होगा आवेदकों का चयन

आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा है। साक्षात्कार वाले दिन अभ्यर्थियों को प्राचार्य मध्य रेलवे सेक्टर (ईएम) स्कूल एवं जूनियर कॉलेज कल्याण के कक्ष में जाना होगा।

01:23 PM, 18-Nov-2021

सरकारी नौकरी: यह है महत्वपूर्ण तिथियां

  • वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 25 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (पीजी शिक्षक) के लिए
  • वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 26 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (टीजी शिक्षक) के लिए
  • वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: प्राथमिक शिक्षक के लिए 27 नवंबर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

12:23 PM, 18-Nov-2021

Sarkari Naukri Live 2021: रेलवे ने निकालीं भर्तियां

मध्य रेलवे पीजीटी, टीजीटी और प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। वॉक-इन-इंटरव्यू 25, 26 और 27 नवंबर, 2021 को आयोजित होने वाला है। उम्मीदवार cr.indianrailways.gov.in पर विवरण देख सकते हैं।

11:42 AM, 18-Nov-2021

Sarkari Job: अभ्यर्थी ऐसे जमा कर सकते हैं अपना आवेदन पत्र

उम्मीदवार जो दक्षिण पूर्व रेलवे में अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भर्ती पोर्टल, rrcser.co.in पर जा सकते हैं या लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें
दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के लिए सीधी लिंक

10:22 AM, 18-Nov-2021

Sarkari Naukri: यह है निर्धारित आयु सीमा

उम्मीदवार जो अपरेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 15 वर्ष और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में कुछ छूट दी गई है। एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 साल की छूट है।

09:37 AM, 18-Nov-2021

Govt Jobs: 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल (अतिरिक्त विषयों सहित) के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और एनसीवीटी द्वारा दी गई ट्रेड में आईटीआई पास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

09:13 AM, 18-Nov-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी भर्ती

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 15 नवंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 14 दिसंबर, 2021
  • कुल रिक्तियां- 1785
  • पद उपलब्ध- अपरेंटिस

08:25 AM, 18-Nov-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: एनएलसी ने ट्रेनी तो रेलवे ने निकालीं टीजीटी, पीजीटी के पदों पर भर्तियां, बिना परीक्षा होगी भर्ती

दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2021: दक्षिण पूर्व रेलवे संगठन में कई अपरेंटिस पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में अपरेंटिस के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 1785 है। उम्मीदवार जो दक्षिण पूर्व रेलवे में अपरेंटिस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र हैं, वे संगठन के आधिकारिक भर्ती पोर्टल, rrcser.co.in पर जाकर और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरकर ऐसा कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें