आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा के लिए शहर की सूचनात्मक स्लिप 29 जुलाई 2025 से जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपने आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ लॉगिन करके यह स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) पदों की परीक्षा (CEN No. 06/2024) में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। बिना पहचान पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर वैध पहचान पत्रों की सूची:
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा की आयोजन तिथि 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। यह परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें लाखों उम्मीदवार भाग लेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2025 के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित किए हैं। अनारक्षित (UR) श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक लाने होंगे, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) के लिए यह सीमा 30% रखी गई है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25% अंक प्राप्त करने होंगे। इन कट-ऑफ अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 की कट-ऑफ उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई, रिक्तियों की संख्या और पिछले वर्षों की कट-ऑफ पर निर्भर करेगी। ज्यादा उम्मीदवार या आसान पेपर होने पर कट-ऑफ बढ़ सकती है, जबकि ज्यादा रिक्तियों पर कट-ऑफ कम हो सकती है।
यह भर्ती प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) होगा, जिसमें सामान्य विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद CBT 2 आयोजित किया जाएगा, जो पद के अनुसार थोड़ा गहराई वाला होगा।
दोनों परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों को उनके पद की आवश्यकता के अनुसार कौशल परीक्षण (जैसे टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट) देना होगा। अंत में, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच दस्तावेज सत्यापन चरण में की जाएगी
RRB NTPC 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी गई हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण नंबर, सामान्यीकृत अंक, कुल अंक, विषयवार प्राप्त अंक, और योग्यता की स्थिति शामिल हैं।
परीक्षा एक दिन में तीन शिफ्ट में होगी:
आरआरबी के अनुसार, हॉल टिकट परीक्षा से 4 दिन पहले ही डाउनलोड के लिए जारी किया जाता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और www.rrbcdg.gov.in या संबंधित RRB वेबसाइट्स पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को यहीं से इसे डाउनलोड करना होगा। उदाहरण के लिए आरआरबी चंडीगढ़ क्षेत्र के उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा के तहत स्नातक स्तर के उम्मीदवारों के लिए कई अहम पदों की लिस्ट जारी की गई है। इनमें मालगाड़ी प्रबंधक, मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट, और स्टेशन मास्टर जैसे पद शामिल हैं।
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 7 अगस्त 2025 से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 तक कुल 19 दिनों में पूरी होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी 7 अगस्त को जिनकी परीक्षा है, उनके एडमिट कार्ड 3 या 4 अगस्त को जारी होंगे।
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी हो चुकी है। उम्मीदवार अब आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी देख सकते हैं। साथ ही, SC/ST उम्मीदवार अपने यात्रा प्राधिकरण भी वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।