फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: मध्यप्रदेश, बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Tue, 12 Apr 2022 10:30 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Sarkari Result Live 2022: इस वक्त देशभर के कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। 
 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:27 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri: उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा

उम्मीदवारों को सभी सेक्शन के प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग स्कीम के तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल 1/3 अंक काटे जाएंगे।

09:26 PM, 12-Apr-2022

Railway Jobs Exam: RRB NTPC Recruitment CBT 2 Exam Dates

08:44 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Exam 2022: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-2) 09 और 10 मई को

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 के रिवाइज्ड रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-2) अस्थायी रूप से 09 और 10 मई, 2022 को आयोजित होने वाला है। 

विज्ञापन
08:00 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: RRB NTPC CBT 2 Exam Dates Out

सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनटीपीसी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) उत्तीर्ण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दूसरे चरण की परीक्षा तारीखों की जांच कर सकते हैं।

07:02 PM, 12-Apr-2022

Govt Jobs : RRB NTPC CBT 2 Exam Dates

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आरआरबी एनटीपीसी के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) क्वालीफाई किया है, वे दूसरे चरण की परीक्षा यानी सीबीटी-2 में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
06:30 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri Result Live: RRB NTPC CBT 2

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर एनटीपीसी सीबीटी-2 (RRB NTPC CBT-2) परीक्षा तिथि की घोषणा की है।

05:32 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: जल्द जारी होगी एमपी पटवारी भर्ती की अधिसूचना

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। युवाओं के बीच मशहूर सरकारी नौकरी मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती की अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के लिए पटवारी के 5 हजार 204 नए पदों को मंजूरी दी है। पदों को स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही सरकार की ओर से इस भर्ती की प्रक्रिया जारी की जाएगी। इस बात की जानकारी मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है। 

03:28 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri: क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता?

राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास शिक्षण में डिप्लोमा आदि की भी योग्यता मांगी गई है। 

02:08 PM, 12-Apr-2022

Govt Job Live: आवेदन की जरूरी तारीख

राजस्थान ग्रेड-2 शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 से शुरू चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  
rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 मई, 2022 तक सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

01:26 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 
 

12:29 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान में ग्रेड-2 शिक्षक के पदों पर हो रही भर्तियां

राजस्थान सरकार ने ग्रेड-2 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, पंजाबी और उर्दू के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

11:34 AM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukeri: इस तारीख तक कर लें आवेदन?

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2022 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को हम पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। 

10:12 AM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें अपना आवेदन

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वह अपना आवेदन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

09:42 AM, 12-Apr-2022

सरकारी नौकरी 2022: डीआरडीओ में जेआरएफ और रिसर्च असोसिएट के पदों पर भर्तियां

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च असोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।

09:05 AM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: यहां कर सकेंगे आवेदन

एमपीपीईबी यानी व्यापम की ओर से परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी की जाएगी जल्द ही परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम भी एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा।

08:16 AM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri Result Live: मध्यप्रदेश, बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) की ओर से ग्रुप-3 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाने वाली है। यह परीक्षा सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों पर योग्य कार्मिकों की नियुक्तियां करने के लिए आयोजित होने वाली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें