फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: रेलवे और यूपीएससी समेत यहां निकलीं भर्तियां, डिप्लोमा धारकों को भी मिलेंगी नौकरियां

Mon, 11 Apr 2022 10:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Sarkari Result Live 2022: इस वक्त यूपीएससी और रेलवे समेत कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:27 PM, 11-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

असम सरकार के अंतर्गत भर्ती में स्तर 3 के लिए आवेदकों से स्नातक, कंप्यूटर डिप्लोमा समेत कई अन्य योग्यताएं मांगी गई हैं। वहीं, स्तर चार के लिए उम्मीदवारों के पास में दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

09:15 PM, 11-Apr-2022

सरकारी नौकरी 2022: इस तारीख तक कर लें अपना आवेदन

असम सरकार की ओर से जारी की गई भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख आज 11 अप्रैल, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 30 मई, 2022 तक का समय दिया गया है। 

08:13 PM, 11-Apr-2022

सरकारी नौकरी: इस तारीख से करें आवेदन

असम सरकार द्वारा जारी की गई स्तर 3 की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। वहीं, स्तर 4 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 को मध्यरात्रि से शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
07:33 PM, 11-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें अपना आवेदन

इनमें से 13141 पद स्तर 3 के लिए हैं और 13300 स्तर 4 के लिए। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन assam.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

05:55 PM, 11-Apr-2022

Sarkari Naukri: असम सरकार ने 26 हजार से अधिक पदों पर निकालीं भर्तियां

असम सरकार ने स्तर-3 और स्तर-4 के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के माध्ययम से कुल 26441 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 13141 पद स्तर 3 के लिए हैं और 13300 स्तर 4 के लिए। 

विज्ञापन
04:45 PM, 11-Apr-2022

सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट्स 2022: महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी की भर्ती

  1. अधीक्षण इंजीनियर (सिविल) - 1
  2. मुख्य महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 01
  3. मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और प्रवर्तन) - 01
  4. उप महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 01
  5. कार्यकारी निदेशक (संचालन) - 01
  6. कार्यकारी निदेशक (परियोजना) - 01

04:08 PM, 11-Apr-2022

सरकारी नौकरी लाइव : MAHATRANSCO Recruitment पदों का विवरण

  1. सहायक इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 170
  2. सहायक इंजीनियर (दूरसंचार) - 25
  3. सहायक इंजीनियर (सिविल) - 28
  4. मुख्य इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 04
  5. अधीक्षण इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 11

03:07 PM, 11-Apr-2022

MAHATRANSCO Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता

सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री और विद्युत वितरण क्षेत्र में कुल 12 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए MAHATRANSCO की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

02:45 PM, 11-Apr-2022

Sarkari Naukri Live: महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में निकलीं भर्तियां

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चीफ इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री के साथ पावर सेक्टर में कुल 15 साल का अनुभव होना चाहिए। 

02:04 PM, 11-Apr-2022

Sarkari Result Naukri Live: महाराष्ट्र में इंजीनियर के कई पदों पर निकलीं भर्तियां

महाराष्ट्र सरकार ने इस भर्ती अभियान के तहत चीफ इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

01:16 PM, 11-Apr-2022

sarkari result 2022 sarkari naukri : नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की भर्ती की चयन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती के तहत अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक, ओबीसी के लिए 55% अंक और एससी/ एसटी के लिए 50% अंक होने चाहिए। गेट क्वालिफाई अभ्यर्थी (वर्ष 2016 से 2021 के बीच) को वरीयता दी जाएगी।

12:23 PM, 11-Apr-2022

Sarkari Result Live Latest Vacancies: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की भर्ती

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की भर्ती के तहत चयन का तरीका अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और उनके अंक प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और स्क्रीनिंग व मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

11:37 AM, 11-Apr-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result Live: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे भर्ती

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स या सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी किया होना जरूरी है। 

10:58 AM, 11-Apr-2022

Sarkari Naukri Result Live: North Central Railway Recruitment

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, प्रयागराज की ओर से की जा रही जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा में छूट नियमानुसार लागू होगी। 

09:57 AM, 11-Apr-2022

Results Jobs News Sarkari Naukri: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, प्रयागराज में भर्ती

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, प्रयागराज की ओर से अनुबंध के आधार पर जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर भर्ती शुरू की गई है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज डिवीजन में 20 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

09:29 AM, 11-Apr-2022

Sarkari Jobs 2022: भारतीय रेलवे और संघ लोक सेवा आयोग ने भी निकालीं भर्तियां

इसके अलावा भारतीय रेलवे और संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भी कई पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं। ऐसे में इस लाइव अपडेट के माध्यम से आपको सबकी आवेदन प्रक्रिया और पात्रता मानदंडों की जानकारी दी जाएगी।  

09:10 AM, 11-Apr-2022

Sarkari Result Naukri Live: रेलवे और यूपीएससी समेत यहां निकलीं भर्तियां, डिप्लोमा धारकों को भी मिलेंगी नौकरियां

नौकरी खोज महाराष्ट्र सरकार के तहत एक पूर्ण स्वामित्व वाली कॉर्पोरेट इकाई, महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO) ने इंजीनियरिंग स्नातक उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाली हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें